High Cholesterol Symptoms: शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है. लेकिन, अगर कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं. कॉलेस्ट्रोल एक तरह का फैटी सब्सटेंस होता है जो रक्त धमनियों में जमना शुरु हो जाता है. इससे होता यह है कि रक्त प्रवाह बाधित होने लगता है और पूरे शरीर में खून सही तरह से ना पहुंचने के कारण अंगों में दर्द होता है. गंदे कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) के कारण हार्ट अटैक की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में बढ़ते कॉलेस्ट्रोल की समय रहता पहचान करना जरूरी है. यहां जानिए हाई कॉलेस्ट्रोल के शुरुआती लक्षणों को कैसे पहचाना जा सकता है.
हाई कॉलेस्ट्रोल के शुरुआती लक्षण | Early Signs Of High Cholesterol
- हाई कॉलेस्ट्रोल होने पर रक्त धमनियां अवरुद्ध होने लगती हैं जिससे सीने में दर्द हो सकता है.
- इससे सांस फूलने की समस्या बढ़ जाती है.
- हाई कॉलेस्ट्रोल से जल्दी थकान होने लगती है और कमजोरी महसूस होती है.
- हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत से व्यक्ति को दोचार होना पड़ता है.
- शरीर में गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ता है तो इससे चेहरे के ऊपर पीले निशान नजर आ सकते हैं. ये पीली गांठें ज्यादातर आंखों के पास निकलती हैं.
खून की नलियां बंद होने पर क्या होता है
वैस्कुलर एंड एंडोवेस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि जब गंदगी या कहें कॉलेस्ट्रोल रक्त वाहिनियों में जमने लगता है और उनमें ब्लॉकेज (Blocked Arteries) हो जाती है तो शरीर पर कौन-कौनसे लक्षण नजर आने लगते हैं.
- खून की नलियां ब्लॉक होने पर दिल तक खून कम पहुंचेगा जिसके चलते दिल में दर्द महसूस होगा, सीना टाइट लगने लगेगा और असहजता के कारण घबराहट भी हो सकती है.
- सांस फूलने लगती है और थोड़ा सा भी चलने-उतरने के बाद लगने लगता है कि सांस नहीं ली जा रही है.
- उंगलियों का ठंडा पड़ना (Cold Fingers) भी खून की नलियों के बंद होने का संकेत है. इसका मतलब यह हो सकता है कि शरीर के हर हिस्से तक सही तरह से खून नहीं पहुंच पा रहा है.
- अगर एकदम से वजन कम होना शुरू हो गया है तो यह भी खून की नलियों के बंद होने का संकेत हो सकता है. अगर आर्टरीज बंद हो रही हैं तो एकदम से वेट लॉस होता नजर आ सकता है.
- शरीर में अगर ब्लड फ्लो कम हो जाएगा तो कोई भी चोट जल्दी नहीं भरेगी. हर चोट को भरने में जरूरत से ज्यादा समय लगने लगेगा.
हाई कॉलेस्ट्रोल है तो कभी ना खाएं ये चीजें
अगर आपको शरीर में हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण नजर आने लगे हैं तो कुछ चीजों को खाने से परहेज करना बेहद जरूरी है. डॉ. सुमित कपाड़िया का कहना है कि इंस्टेंट नूडल्स, मैदे से बनी चीजें, ज्यादा तली-भुनी चीजें और मीठे डिजर्टस खाना बंद कर दें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
9 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
12 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
14 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines