Health Tips: तिल का तेल भारतीय परंपराओं से जुड़ा तेल है, जिसका उपयोग सालों से खाना पकाने, सौंदर्य और आयुर्वेदिक उपचारों में किया जाता आ रहा है। यह तिल के बीजों से तैयार किया जाता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे और खास बनाते हैं। पतंजलि तिल का तेल बेहतरीन तिलों से निचोड़कर और छानकर बनाया जाता है, जिससे यह शुद्ध और हाई क्वालिटी वाला तेल बन जाता है। यह न केवल खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि सेहत और दर्द से राहत दिलाने में भी फायदेमंद है।
तिल के तेल से दर्द में आराम
शरीर में दर्द होना आम समस्या है, खासकर जोड़ों, मांसपेशियों या थकान की वजह से। इसके अलावा, मौसम में बदलाव होने पर भी बॉडी में दर्द होता है। ऐसे में पतंजलि तिल का तेल दर्द कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और दर्द से राहत दिलाता है। इस तेल की नियमित रूप से मालिश करने पर शरीर हल्का और ऊर्जावान महसूस करता है।
ऐसे करें शरीर की मालिश
- सबसे पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लें।
- इसके बाद दर्द वाली जगह पर धीरे-धीरे गोलाकार गति में तेल लगाएं।
- मालिश के बाद कुछ देर तक तेल को स्किन में सोखने दें।
- जल्दी लाभ पाने के लिए रात में सोने से पहले मालिश करें।
खाने में भी फायदेमंद
पतंजलि तिल का तेल केवल मालिश तक सीमित नहीं है बल्कि इसे खाना पकाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बाबा रामदेव द्वारा स्थापित कंपनी में इस तेल का निर्माण हुआ है। इसका समृद्ध और मेवे जैसा स्वाद व्यंजनों को खास बना देता है। यह तेल दिल की सेहत को बेहतर करने, कोलेस्ट्रॉल को कम रखने और शरीर को ऊर्जा देने के लिए अच्छा होता है।