पतंजलि जौ का आटा बरसात के दिनों में खाया जाने वाला बेस्ट अनाज, जानें फायदे और खाने का तरीका

Jau Ka Atta Benefits: क्या आप जानते हैं हमें मानसून के दिनों में अपने खान-पान में कुछ बदलाव करने चाहिए। जौ के आटे से बनी रोटियां खाने से इस मौसम में पाचन की समस्याओं से बचा जा सकता है।

SOURCE- NEWS 24

Jau Ka Atta Benefits: बरसात का मौसम न सिर्फ मौसम में ठंडक लाता है बल्कि पाचन संबंधी कई समस्याएं भी अपने साथ लाता है। ऐसे में हमारा खान-पान सही होना जरूरी है। इस समय सही अनाज का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जौ बरसात में खाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने पतंजलि जौ का आटा लोगों के लिए उपलब्ध करवाया है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है।

विज्ञापन

पतंजलि कंपनी का विजन

योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित पतंजलि आयुर्वेद ने भारत को शुद्ध, प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसी सोच के तहत पतंजलि जौ का आटा बाजार में उपलब्ध करवाया गया है, जिसे उगाने के लिए ऑर्गेनिक खेती का सहारा लिया गया था। कंपनी की ओर से इसे सिर्फ हमारे देश तक सीमित नहीं रखा है बल्कि दुनिया के कई देशों तक पहुंचाया है।

विज्ञापन

जौ का आटा क्यों खाएं?

जौ में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन को दुरुस्त करता है।

विज्ञापन

इस आटे में कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत और खून की कमी को दूर करता है।

यह आटा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है।

विज्ञापन

यह आटा हल्का और पाचन को आसान बनाए रखता है, इसलिए मानसून में इसे खाना सही होता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प होता है, क्योंकि इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है।

विज्ञापन

खाने का सही तरीका

जौ के आटे से आप आसानी से कई पौष्टिक व्यंजन बना सकते हैं। इससे रोटियां, फुल्के, पूरी और परांठे बनाएं जा सकते हैं। इसके अलावा इसे गेहूं के आटे के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से और भी बेहतर स्वाद और पोषण मिलता है। जौ का आटा हल्का होता है, इसलिए इसे रोजाना की डाइट में भी आसानी से शामिल किया जा सकता है।

स्टोरेज टिप्स

जौ का आटा हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए।

विज्ञापन

पैकेट खोलने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ