हर हफ्ते मुंह और जीभ पर निकल आते हैं दर्दनाक छाले? सिर्फ पेट की गर्मी नहीं, शरीर में इस विटामिन की है कमी
Bar Bar Muh Me Chhale Kiu Ho Jaate Hein: क्या आप के भी मुंह और जीभ पर बार-बार छाले निकल आते हैं, जिस कारण कुछ भी खाना मुश्किल हो जाता है और दिनभर उसमें दर्द बना रहता है? NHS ने बताया शरीर में किन चीजों की कमी से ये समस्या पैदा हो रही है.
शरीर में किसकी कमी के कारण मुंह और जीभ पर निकल आते हैं छाले? (Image: AI/Pexels)
खबर की मुख्य बातें
विज्ञापन
मुंह और जीभ पर छाले होना एक आम समस्या है जो किसी को भी हो सकती है.
NHS के अनुसार, बार-बार छाले होने के पीछे आयरन, जिंक, फोलिक एसिड, विटामिन B या विटामिन D की कमी हो सकती है.
छालों के अन्य कारणों में गाल का अंदरूनी हिस्सा कटना, ठीक से फिट न होने वाले नकली दांत, या किसी खास खाने से एलर्जी शामिल हैं.
थकान, तनाव, हार्मोन में बदलाव और आनुवंशिकी भी मुंह के छालों का कारण बन सकते हैं.
मुंह और जीभ पर छाले हो जाना एक आम समस्या, जो किसी को भी कभी भी हो सकती है. आमतौर पर ज्यादा गर्म खाने से छाले की समस्या पैदा हो जाती है, जो खुद ब खुद ठीक हो जाती है या फिर डॉक्टर से इसकी दवा लेनी पड़ती है. लेकिन परेशानी तब ज्यादा बढ़ जाती है, जब कभी-कभार होने वाली ये समस्या हर हफ्ते परेशान करने लगे. इस तरह की स्थिति में सिर्फ ये जरूरी नहीं कि कुछ खाने से ही ये हुआ हो, बल्कि इसके पीछे शरीर में कुछ जरूरी विटामिन की कमी भी हो सकती हैं, जिसके बारे में जानकारी होना हर किसी के लिए जरूरी है. आइए जानते हैं शरीर में किस विटामिन की कमी से व्यक्ति के मुंह या जीभ पर बार-बार छाले पड़ सकते हैं?
मुंह और जीभ में छाले किस विटामिन की कमी से होते हैं?
आपका ये जानना जरूरी है कि मुंह और जीभ पर छालों होने की वजह सिर्फ एक नहीं होती है, बल्कि और भी कई कारण हो सकते हैं. अगर आप खाना सही खा रहे हैं, यानी ज्यादा गर्म नहीं खाते, तो हो सकता है कि शरीर में किसी विटामिन या फिर मिनरल्स की हो रही हो. NHS के अनुसार, बार-बार छाले होने के पीछे आयरन (Iron), जिंक (Zinc), फोलिक एसिड (Folic ACID), विटामिन B (Vitamin B) या विटामिन D (Vitamin D) जैसे विटामिन की कमी हो सकती हैं. इतना ही नहीं, विटामिन B12 ओरल म्यूकोसा (मुंह की अंदरूनी झिल्ली) को मजबूत रखता है. इसकी कमी से भी बार-बार छाले होने की समस्या हो सकती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं और टेस्ट करवाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार, डाइट और दवाओं का सेवन करें, ताकि शरीर में और कोई समस्या पैदा न होने लगे.
विज्ञापन
ये भी हो सकते हैं छालों के कारण
सिर्फ गर्म खाना, विटामिन की कमी ही नहीं, छालों के पीछे और भी कारण हो सकते हैं, जिन्हें भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. NHS के अनुसार, इनमें;
गाल के अंदरूनी हिस्से का कट जाना या कट लगना
ठीक से फिट न होने वाले नकली दांत (डेंटचर), ब्रेसेस, खुरदरी फिलिंग या नुकीला दांत
कुछ खाते या पीते समय कट या जलने का निशान -जैसे, सख्त खाना या गर्म ड्रिंक्स
किसी खास खाने से परेशानी या एलर्जी होना
टूथब्रश से मसूड़ों को नुकसान पहुंचना या ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल जिससे जलन हो
थकान, तनाव या बेचैनी महसूस होना
कभी-कभी ये ऐसी वजहों से भी हो सकते हैं जिन पर आपका हमेशा बस नहीं चलता, जैसे:
विज्ञापन
हार्मोन में बदलाव- जैसे प्रेग्नेंसी के दौरान
आपके जींस – कुछ परिवारों में मुंह के छाले ज्यादा होते हैं
विटामिन और जरूरी पोषणों की कमी
कुछ दवाइयों का सेवन
कैसे मिलेगी इन छालों से राहत?
छालों की समस्या से राहत पाने के लिए आप डॉक्टर से सलाह लें. वह आपको स्थिति के अनुसार, मुंह में स्प्रे करने वाले स्टेरॉयड, मुंह में घुलने वाली गोलियां या पानी में घुलने वाली गोलियां दे सकते हैं. इसके अलावा दर्द कम करने वाले जेल, मरहम और मुंह के कीटाणुओं को खत्म करने या हटाने के लिए माउथवॉश भी दे सकते हैं. यह सभी चीजें छालों से राहत दिलाने में असरदार होती हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.