लिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने कहा Liver की बीमारी नहीं बढ़ेगी

Liver Disease Symptoms: AIIMS, दिल्ली के गेस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. शालीमार से जानिए लिवर सिरोसिस क्या है और लिवर की इस बीमारी के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं. इन चेतावनी संकेतों को पहचानकर लिवर को समय रहते बचाया जा सकता है.

Liver cirrhosis symptoms

लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? AI Generated Image

Liver Cirrhosis Symptoms: लिवर शरीर का वो अंग है जो खराब हो जाए तो शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है. लिवर टॉक्सिंस को फिल्टर करके निकालता है, यह पाचन को सपोर्ट करता है, पोषक तत्वों को स्टोर करता है और हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करता है. ऐसे में लिवर की सेहत दुरुस्त रखना जरूरी है. AIIMS, दिल्ली के गेस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. शालीमार ने बताया है कि लिवर की बीमारी लिवर सिरोसिस क्या है और इसके चेतावनी संकेत (Liver Disease Warning Signs) कैसे नजर आते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है लिवर सिरोसिस

डॉ. शालीमार बताते हैं कि लिवर सिरोसिस एक ऐसी दिक्कत है जो सालों तक चुपचाप बढ़ता रहता है और जबतक इसका पता चलता है लिवर को हुआ डैमेज (Liver Damage) बढ़ गया होता है. लिवर सिरोसिस तब होता है जब लिवर को नुकसान पहुंचता जाता है और समय के साथ लिवर के नॉर्मल टिशूज स्कार टिशूज से रिप्लेस हो जाते हैं. ये स्कार टिशूज काम नहीं करते हैं. इससे लिवर सिकुड़ जाता है, कड़ा हो जाता है और अपने काम करने की क्षमता खो देता है. इस बीमारी में जबतक लक्षण नजर आते हैं तबतक नुकसान कई हद तक बढ़ चुका होता है.

लिवर सिरोसिस के चेतावनी संकेत क्या हैं

विज्ञापन
  • लगातार बिना कारण थकान होना और कमजोरी होना
  • पेट में और पैरों में सूजन होना
  • त्वचा और आंखों का पीला पड़ना
  • अक्सर जी मिचलाना
  • भूख ना लगना और वजन घटना
  • बेहोशी आना
  • खून की उल्टी आना

लिवर फाइब्रोसिस का पता लगने पर क्या करें

फाइब्रोसिस की प्रगति को धीमा किया जा सकता है और इसमें होने वाली जटिलताओं को कई हद तक नियंत्रण में किया जा सकता है. फाइब्रोसिस से स्कार टिशू पनपने की शुरुआती स्टेज है जो आगे चलकर सिरोसिस का रूप ले लेती है. इसीलिए फाइब्रोसिस के मूल कारण का पता लगाना और उसे दूर करना जरूरी है. एल्कोहल का सेवन बंद करना, हेपेटाइटिस बी वायरस इंफेक्शन हो तो उसका इलाज करना और अगर फैटी लिवर है तो उसे ठीक करने पर ध्यान देना जरूरी है.

विज्ञापन

उपचार के लिए खून की जांच और अल्ट्रासांउड से लिवर को हुए नुकसान और खराबी का पता चल सकता है. गंभीर मामलों में लिवर ट्रांसप्लांट ही विकल्प बचता है.

लिवर सिरोसिस से बचने के लिए क्या करें

विज्ञापन
  • लिवर सिरोसिस से बचने के लिए शराब के सेवन से बचें
  • हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाएं
  • कॉलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखें
  • वजन को कंट्रोल में रखें
  • हाई ब्लड शुगर ररको कंट्रोल में रखें.

यह भी पढ़ें- सांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों सांस लेने में होने लगती है परेशानी, कब नहीं करना चाहिए इग्नोर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source- AIIMS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ