क्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? जानिए योग गुरु बाबा रामदेव की राय

गैस की समस्या बहुत ही आम हो चुकी है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे बाबा रामदेव के बताए आयुर्वेदिक उपाय से ठीक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी डाइट में लहसुन-प्याज को शामिल करना होगा. 

gas hone par kya karna chahiye

गैस और ब्लोटिंग क्यों होती है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. Image Credit- magnific

आजकल गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या काफी आम हो गई है. गलत खानपान, ज्यादा तला-भुना खाना, लंबे समय तक बैठे रहना, कम पानी पीना और खाने के तुरंत बाद लेट जाने जैसी आदतों का असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ सकता है. यही वजह है कि कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट फूलने, खट्टी डकार या गैस जैसी परेशानियां होना शुरू हो जाती हैं. हालांकि, गैस और ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. इन्हीं में लहसुन और प्याज का नाम भी लिया जाता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या लहसुन-प्याज खाने से वाकई में गैस की समस्या दूर हो जाती है. अगर हां, तो योग गुरु बाबा रामदेव इन चीजों को अपने आहार में किस तरह शामिल करने की सलाह देते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस और ब्लोटिंग क्यों होती है?

खाना पचने के दौरान कई बार आंतों में गैस बन सकती है. हालांकि, जब गैस ज्यादा बनने लगे या शरीर से आसानी से बाहर न निकल पाए तो पेट फूलने की समस्या हो सकती है. इसलिए एक्सपर्ट रात के खाने को हल्का रखने की सलाह देते हैं, क्योंकि ज्यादा तला-भुना खाना गैस बनाने का काम करता है. 

क्या लहसुन-प्याज गैस में मदद करते हैं?

बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आप लहसुन-प्याज खाते हैं तो गैस से राहत पाने के लिए इन्हें नियमित रूप से खा सकते हैं. लहसुन और प्याज में कई ऐसे पोषक तत्व जाते हैं, जो गैस या ब्लोटिंग की समस्या से राहत दिला सकते हैं. आप लहसुन की दो से तीन कलियां चबाकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं. 

विज्ञापन

क्या कच्चा प्याज और लहसुन खाना सही है?

कच्चे प्याज और लहसुन का स्वाद काफी तेज होता है और कुछ लोगों को इन्हें खाने के बाद पेट में जलन, गैस या ब्लोटिंग महसूस हो सकती है. अगर आपको लहसुन-प्याज खाने के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं होती तो इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा जरूर पाएं.

अगर लहसुन-प्याज नहीं खाते तो क्या करें?

इन लोगों के लिए बाबा रामदेव ने बताया है कि अनार बेस्ट हो सकता है. आप पहले अनार खा लें, जिससे खाने की नली को राहत मिलती है. आप रोजाना थोड़े अनार को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, जिससे गैस की समस्या से राहत मिल सकती है. 

विज्ञापन

गैस और ब्लोटिंग से बचने के लिए क्या करें?

  • बहुत तेजी से खाने पर खाने के साथ ज्यादा हवा पेट में जा सकती है. इसलिए खाने को अच्छी तरह चबाकर और आराम से खाएं. 
  • बहुत ज्यादा खाना पाचन तंत्र पर डाल सकता है. छोटे और बैलेंस मील लेना कुछ लोगों के लिए बेहतर हो सकता है. 
  • खाने के तुरंत बाद लेटने के बजाय कुछ देर हल्की चाल से चलना पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- Kidney Stone: कमर के एक तरफ अचानक उठा दर्द? किडनी स्टोन का हो सकता है ये शुरुआती संकेत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ