Heart Attack Causes: लाइफस्टाइल खराब होने से आपको कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। इनमें हाई ब्लड शुगर लेवल सबसे सामान्य बीमारी होती है। अक्सर हम शुगर के बढ़ते स्तर को सिर्फ डायबिटीज से जोड़ देते हैं। जबकि डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर से जुड़ी बीमारी नहीं माना जा सकता है। हकीकत तो यह है कि ये दिल के लिए भी बड़ा खतरनाक है। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज मरीजों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में लगभग दो से चार गुना ज्यादा होता है।
आकाश हेल्थकेयर के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. आशीष अग्रवाल बताते हैं कि इसका कारण लगातार बढ़ा हुआ शुगर लेवल है, जो नसों और ब्लड वेस्लस को नुकसान पहुंचाता है, जिससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।
शुगर और ब्लड प्रेशर मैनेजमेंट क्यों जरूरी है?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि डायबिटीज मरीजों के लिए सिर्फ शुगर कंट्रोल करना ही काफी नहीं होता है बल्कि ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल, दोनों ही हार्ट अटैक के प्रमुख कारण हैं और डायबिटीज इन दोनों का खतरा बढ़ा देता है। इसलिए मरीजों को नियमित रूप से अपना शुगर, बीपी और कोलेस्ट्रॉल चेक करवाते रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Satya Pal Malik Death: किस बीमारी से हुई सत्यपाल मलिक की मौत, पहले हुआ UTI फिर बिगड़ी किडनी
हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव क्यों जरूरी है?
डॉक्टर सलाह देते हैं कि डायबिटीज मरीजों को रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज वॉक करनी चाहिए। डाइट में हरी सब्जियां, सलाद, फल, साबुत अनाज और कम वसा वाले प्रोटीन शामिल करना चाहिए। जंक फूड, मीठी ड्रिंक्स, प्रोसेस्ड फूड और अधिक नमक वाले फूड्स से परहेज करना जरूरी है। पर्याप्त नींद, तनाव नियंत्रण और धूम्रपान-शराब से दूरी बनाने से भी हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है।
रेगुलर चेकअप से होगा बचाव
कई बार हार्ट डिजीज के शुरुआती लक्षण डायबिटीज मरीजों में स्पष्ट नहीं दिखते, इसलिए साल में कम से कम एक बार ईसीजी और हार्ट हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए। समय पर पहचान और इलाज से हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- चीन में चिकनगुनिया से मची ‘तबाही’, 7000 नए केस मिले, जानें लक्षण और बचाव
संबंधित खबरें
नवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 hr agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
3 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
6 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
6 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
20 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines