चीन में चिकनगुनिया से मची 'तबाही', 7000 नए केस मिले, जानें लक्षण और बचाव

Chikanguniya Causes: चीन में मच्छर जनित बीमारी चिकनगुनिया का प्रकोप जारी है। यहां तकरीबन 7000 लोगों को ये बुखार हुआ है। कोरोना के बाद चीन में किसी बीमारी ने रफतार पकड़ी है तो वह यही है। आइए जानते हैं इस बुखार के लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में ।

SOURCE- NEWS 24

Chikanguniya Causes: कोरोना के बाद चीन में चिकनगुनिया का प्रकोप जारी हुआ है। यहां के गुआंग्डोंग शहर में तकरीबन 7000 चिकनगुनिया के मरीज पाए गए हैं। हालांकि, चीन के फोहशान शहर में भी चिकनगुनिया को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। यहां के मरीजों को अस्पताल में तबतक रहने के निर्देश दिए गए हैं जब तक उनकी मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव न आ जाए। रविवार को एक नोटिस भी जारी किया गया है जिसके तहत शहर के सभी फार्मा स्टोर्स को भी चिकनगुनिया की दवा लेने वाले लोगों की सूची बनाने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

आंकड़ों से पता चलता है कि चीन में 70% इलाके अभी चिकनगुनिया से प्रभावित है। साथ ही, हांगकांग में एक ऐसा संक्रमित मिला है जो एक शहर से दूसरे शहर में ट्रांसफर हुआ है। ऐसे में इस बात की संभावनाएं जताई जा रही है कि कोरोना की तरह यह भी फैलने न लग जाए।

विज्ञापन

क्या है चिकनगुनिया?

चिकनगुनिया एक वायरल फीवर है, जो मच्छरों से होता है। इसमें एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस नामक मच्छर इंसानों को काटते हैं। यह बुखार मुख्यत: बरसात के मौसम में ही लोगों को प्रभावित करती है। हालांकि, भारत में यह बुखार पहले से ही सक्रिय रहता है, ऐसे में इसके प्रकोप को यहां फैलने से रोकना बहुत अहम हो गया है। चीन में चिकनगुनिया का असर कम होता है।

विज्ञापन

कैसे होते हैं चिकनगुनिया के लक्षण?

चिकनगुनिया होने पर लोगों को जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होता है। यह पहला लक्षण है इस बुखार का। इसके बाद हाथों में दर्द और शरीर में अकड़न महसूस होने लगती है। कलाई, एड़ियो और घुटनों में दर्द होना। इसके साथ थकान और स्किन में लाल रंग के चकत्ते दिखाई देना भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

क्या है चिकनगुनिया का इलाज?

चिकनगुनिया का कोई उपचार नहीं है। इसे सिर्फ नियंत्रित किया जा सकता है। आमतौर पर इसमें मरीजों को तरल पदार्थ और हल्का भोजन खाने की सलाह दी जाती है। आराम करने के साथ-साथ डॉक्टर पेनकिलर और बुखार की दवा देते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ