Entertainment News: संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' की रिलीज डेट बदली, अब कब होगी रिलीज?

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी…

Entertainment News in Hindi LIVE

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: संजय दत्त इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म कल शुक्रवार 08 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव हो गया है. फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है. फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज हो रहा है और ये फिल्म अब 15 मई 2026 को रिलीज होगी.

विज्ञापन

‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 8% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो फिल्म के शोज 1,407 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 42.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं माइकल जैक्सन की बायोपिक का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 51.18 करोड़ है.

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ का अब तक का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं फिल्म के शोज 4,522 रहे. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. भारत में अब तक फिल्म ने 148.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 232.78 करोड़ हो गया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: Nora Fatehi ने ‘सरके चुनर’ पर बिना शर्त मांगी माफी

नोरा फतेही का पुराना विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. नोरा ने इस विवाद के लिए माफी मांगी है. ये मामला कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' को लेकर था, जिसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई थी. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' की रिलीज डेट बदली

संजय दत्त इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आखिरी सवाल' को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म कल शुक्रवार 08 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव हो गया है. फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है. फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज हो रहा है और ये फिल्म अब 15 मई 2026 को रिलीज होगी.

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 35 मिनट की वो सुपरहिट फिल्म, जिसने लीड एक्टर को दिया एक्शन हीरो का टैग

हिंदी सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में छाई हुई हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने फिल्म के लीड एक्टर को एक्शन हीरो का टैग दिया था और एक्ट्रेस के करियर में भी बड़ा बदलाव लेकर आई. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: TV की TRP में फिर हुआ खेला, तुलसी-अनुपमा से छिना नंबर 1 का ताज

टीवी की इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है. इस वीक की टीआरपी लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि इस वीक की लिस्ट में पहले नंबर पर कौन है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन है वो 28 साल की एक्ट्रेस, जिसने मायानगरी में बनाया अपना 'सपनों का महल'

मुंबई में घर खरीदना कोई छोटी बात नहीं होती. ऐसी ही एक 28 साल की एक्ट्रेस ने अपने खून-पसीने की मेहनत से मुंबई में आलीशान घर खरीदा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर गृह-प्रवेश की आलीशान तस्वीरें साझा की हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 43 की उम्र में 23 की दिखती हैं Trisha Krishnan, जानें उनका स्किन केयर रूटीन

साउथ ब्यूटी Trisha Krishnan को कौन नहीं जानता? हाल ही में उन्होंने अपना 43वां जन्मदिन मनाया. लेकिन वे आज भी 23 साल जितनी जवां लगती हैं. आज हम उनका स्किन केयर रूटीन जानेंगे, जिसकी बदौलत वे अपनी स्किन को इतना जवां रख पाती हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोई 44 साल की एक्ट्रेस, VIDEO

कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी होती हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ बेहद दर्द भरी होती है. करियर हो या फिर पर्सनल लाइफ इनकी लाइफ में बहुत उतार-चढाव आते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'इंटीमेट सीन करने में...', बोल्ड सीन्स के लिए तैयार है ये 38 साल की एक्ट्रेस

कई अभिनेत्रियों को बोल्ड सीन्स करने से दिक्कत होती है. लेकिन इस साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन्स के लिए खुद हामी भरी है. उन्होंने खुद इंटरव्यू में सीन्स को लेकर खुलकर बात की है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सारा अली खान ने शेयर की अपनी Retro तस्वीरें

सारा अली खान ने अपना retro लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें उन्होंने डार्क रेड लिपस्टिक लगाई है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लैक और व्हाइट ड्रेस पहन रखी है.

https://www.instagram.com/p/DYCVUdiiGYd/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: कपूर खानदान की वो बेटी, जिसने 45 की उम्र में पकड़ी एक्टिंग की राह

कपूर खानदान का फिल्मों से अलग नाता रहा है. अब कपूर परिवार की लाडली अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, कपूर खानदान की ये बेटी 45 साल की उम्र में डेब्यू करने को तैयार है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 50 की उम्र में भी कुंवारी बैठी हैं Saba Ali Khan, लेकिन करती हैं करोड़ों की कमाई

पटौदी खानदान की सबसे बड़ी बेटी सबा अली खान 50 की उम्र में भी अभी तक सिंगल हैं. फिल्मी दुनिया से पूरा परिवार होने के बावजूद उन्होंने हमेशा बॉलीवुड से दूरी बनाकर रखी. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 4000 करोड़ी फिल्म की वो एक्ट्रेस, जिसका डेब्यू हुआ फ्लॉप

साउथ की एक पॉपुलर एक्ट्रेस ने हाल ही में बॉलीवुड डेब्यू किया है. हमेशा लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस हसीना का बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप हो गया है. फैंस को उम्मीद थी कि उनकी ये फिल्म कमाल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही पिट गई. आइए जानते हैं कि ये कौन एक्ट्रेस हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: फ्री में YouTube पर देखें 'कामसूत्र' पर बनी ये फिल्म

कामसूत्र के बारे में आपने आजतक सिर्फ पढ़ा होगा. मगर क्या आप जानते हैं कि इस पर एक फिल्म भी बन चुकी हैं, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा भी हैं. इसमें दिखाए गए बोल्ड सीन्स आपके होश उड़ा देंगे. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: भारत की गलियों में शूट हुईं ये 5 जबरदस्त हॉलीवुड मूवीज, देखें लिस्ट

हॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें भारतीय धरती पर शूट किया गया है. यहां के रंग और संस्कृति पूरी दुनिया में कहीं और नहीं मिलेगी. आज हम उन्हीं 5 फिल्मों की बता करेंगे, जिन्हें भारत की गलियों में बनाया गया. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 46 साल के इस एक्टर ने कॉलेज की सीनियर से की थी शादी

हिंदी सिनेमा के कई कलाकार ऐसे हैं, जो समय-समय पर चर्चा में आते रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि यहां पर किसकी बात हो रही है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मनोज बाजपेई की फिल्म Governor का टीजर हुआ रिलीज

मनोज बाजपेई की नई फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' (Governor: The Silent Saviour) का टीजर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 1990 के दशक में भारत में आए सबसे बड़े आर्थिक संकट की अनकही कहानी पर आधारित है. इसमें मनोज बाजपेई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर (ए. राघवन) की भूमिका निभा रहे हैं, जो देश को दिवालिया होने से बचाने के लिए एक 'गुमनाम जंग' लड़ता है. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसमें मनोज बाजपेई के साथ अदा शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

https://www.instagram.com/reel/DYB3M5Etpav/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: कमल हसन ने थलपति विजय के मुख्यमंत्री पद के लिए की टिप्पणी

अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने कहा है कि तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के चीफ विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करना तमिलनाडु की जनता के फ़ैसले का अपमान होगा.

Entertainment News LIVE: Vijay के नाम से हटेगा 'Thalapathy', इंटरनेट पर वायरल हुआ टाइटल कार्ड

थलापति विजय लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच अब सुनने में आया है कि विजय अपना आइकॉनिक ‘थलापति’ टैग छोड़ने वाले हैं? आइए जानते हैं कि क्या है इसके पीछे का पूरा सच? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कहां है वो Airtel Girl? जो 4G Ad से रातों-रात हो गई मशहूर, प्रभास संग की फिल्म

आपने इस Airtel Girl को टीवी एड पर जरूर देखा होगा. इस विज्ञापन से यह लड़की कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फेमस हो गई थी. इसने प्रभास से लेकर कंगना रनौत तक की फिल्मों में काम किया. लेकिन अब अचानक से यह बिल्कुल गायब हो चुकी हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पिता के एक सवाल ने उड़ा दिए थे Thalapathy Vijay के होश, Sangeetha का था जिक्र

थलापति विजय ने साल 1999 संगीता से शादी की थी. अब ये शादी टूटने की कगार पर आ चुकी है. संगीता ने विजय पर धोखा देने का आरोप लगाया है. इस बीच अब विजय का एक पुराना रिएक्शन चर्चा में आ गया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सबा पटौदी ने करीना कपूर और सैफ अली खान संग मनाया जन्मदिन

सबा पटौदी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने 50वें जन्मदिन की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में करीना कपूर और सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं. साथ ही इन फोटोज में सोहा अली खान भी नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DX_712Aggo3/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ecf0fa0b-52dc-4561-8564-6df1c6e41752

Entertainment News LIVE: थिएटर में इस शुक्रवार रिलीज होंगी ये फिल्में

इस शुक्रवार थिएटर में एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. इस हफ्ते 1 या 2 नहीं, बल्कि 5 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें दादी की शादी, द शीप डिटेक्टिव्स, मैं एक्टर नहीं हूं, डग डग और मॉर्टल कॉम्बैट II भी इस लिस्ट में शामिल है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: पलाश मुच्छल ने कमेंट सेक्शन किया बंद

पलाश मुच्छल को इन दिनों काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में स्मृति मंधाना की दोस्त ने पलाश पर अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया. वहीं अब पलाश मुच्छल ने अपने पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है.

Entertainment News LIVE: दिब्येंदु भट्टाचार्य को Racism का करना पड़ा था सामना

दिब्येंदु भट्टाचार्य का एक बयान काफी वायरल हो रहा है. इसमें वो बोल रहे हैं कि इंडस्ट्री में उन्हें भी Racism का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि उनके रंग की वजह से उन्हें रिप्लेस कर दिया जाता था.

Entertainment News LIVE: 'जन नायकन' के मेकर्स ने बदला टाइटल कार्ड?

विजय थलापति की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' से एक फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में टाइटल कार्ड में थलापति विजय का नाम के आगे 'तमिल नाडु के मुख्यमंत्री' लिखा है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर का 33वां जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा के साथ-साथ पंजाबी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. फिल्मों के साथ-साथ अमायरा ओटीटी की फेमस सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. इनमें 'तांडव' और 'बंबई मेरी जान' जैसी सीरीज भी शामिल हैं.

Entertainment News LIVE: 10 साल से लापता है Munna Bhai MBBS का ये एक्टर

'मुन्ना भाई एमबीबीएस' फेम एक्टर विशाल ठक्कर 10 साल से लापता हैं. उन्हें आखिरी बार गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया था. वहीं आज तक ये सितारा अपने घर पर लौटकर नहीं आया है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: प्रीति जिंटा ने Soldier मूवी की थ्रोबैक वीडियो की शेयर

प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर Soldier से जुड़ी एक थ्रोबैक वीडियो शेयर की है. इसमें प्रीति जिंटा के साथ-साथ बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ का इन फिल्मों से होगा क्लैश

कंगना की ये अपकमिंग फिल्म 12 जून को बॉलीवुड की 3 फिल्मों से भिड़ती नजर आएगी. 12 जून को ही मनोज बाजपेयी की गवर्नर, दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना की ‘मैं वापस आउंगा’ और मिमोह चक्रवर्ती की 'हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'माइकल' का अब तक का भारतीय कलेक्शन

माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 42.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं माइकल जैक्सन की बायोपिक का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 51.18 करोड़ है.

Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. भारत में अब तक फिल्म ने 148.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 232.78 करोड़ हो गया है.

Entertainment News LIVE: कंगना रनौत ने ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का किया ऐलान

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट सामने आ गई है. एक्ट्रेस ने खुद ही अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर भी कंगना रनौत के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. कंगना की ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

https://www.instagram.com/p/DX_T2xzAdW8/

Entertainment News LIVE: Raja Shivaji Vs Ek Din… बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा?

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'राजा शिवाजी' और 'एक दिन' अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजूबती से बनाने की कोशिश कर रही हैं. आइए जानते हैं इनका लेटेस्ट कलेक्शन क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Akshay Kumar शूटिंग से लेंगे ब्रेक, मुंबई में हुई आंख की सर्जरी

अक्षय कुमार को लेकर खबर आ रही है कि एक्टर शूटिंग से ब्रेक ले रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो 6 मई, 2026 को मुंबई में उनकी आंखों की एक छोटी सी सर्जरी हुई है. हिंदुस्तान टाइम्स को एक सूत्र ने बताया कि ये एक छोटी सी सर्जरी थी, जो 6 मई, बुधवार की सुबह हुई है. यह रोशनी सुधार के लिए थी और अक्षय अब आराम करेंगे क्योंकि उन्होंने अनीस के साथ अपनी अगली फिल्म का केरल शेड्यूल भी पूरा कर लिया है, जिसमें विद्या बालन और राशि खन्ना भी हैं.

Entertainment News LIVE: कपूर खानदान की ‘गुमनाम’ बेटी, करिश्मा नहीं तो किसने तोड़ी थी परिवार की परंपरा?

कपूर खानदान की अक्सर चर्चा होती रहती है. साथ ही कपूर परिवार के स्टार्स की भी बातें हो जाती हैं. आज हम आपको कपूर फैमिली की उस बेटी के बारे में बता रहे हैं, जिसने परिवार की परंपरा तोड़ी थी. देखें वीडियो

Entertainment News LIVE: Sanjay Dutt की बेटी ने 5 हफ्तों में बदला पूरा लुक, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस भी हैरान

संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त का लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. त्रिशला का लेटेस्ट लुक देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 1987 में आई फिल्म का वो चाइल्ड आर्टिस्ट, जो बना 90s का सुपरस्टार

हिंदी सिनेमा के कई कलाकार ऐसे हैं, जो समय-समय के साथ चर्चा में आते रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे कलाकार के बारे में बता रहे हैं, जो 90s का सुपरस्टार रह चुका है. आइए जानते हैं कि ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Prem Chopra की छोटी बेटी की फोटोज

प्रेम चोपड़ा की छोटी बेटी प्रेरणा चोपड़ा का फिल्मी दुनिया से गहरा नाता है. हालांकि, वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. आइए देखते हैं प्रेरणा चोपड़ा की फोटोज... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कितने पढ़े-लिखे हैं Thalapathy Vijay?

थलापति विजय के लाइफस्टाइल से लेकर उनकी पढ़ाई तक को लेकर खूब चर्चा हो रही है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर विजय कितने पढ़े-लिखे हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Thalapathy Vijay ने पहले से ही कर रखी थी CM बनने की तैयारी, VIDEO

थलापति विजय लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. हर कोई उनके बारे में बातें कर रहा है. इस बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां…’, Trisha Krishnan के पास है करोड़ों की जायदाद

तृषा कृष्णन बीते कई हफ्तों से चर्चा में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस की खूब बातें हो रही हैं. इस बीच अब तृषा की नेटवर्थ भी चर्चा में आ गई है. आइए जानते हैं कि तृषा के पास कितनी नेटवर्थ है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Prime Video पर टॉप 5 में पहुंचा 'अमेरिकी जासूसों' का ये रोंगटे खड़े कर देने वाला टीवी शो

अगर आप जासूसी या सस्पेंस से भरी फिल्में-सीरीज देखना पसंद करते हैं तो यह टीवी शो आपके लिए बना है. इसमें अमेरिकी जासूसी एजेंट की खौफनाक कहानी आपका पूरा मनोरंजन करेगी. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Thalapathy Vijay की 5 फ्लॉप फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर हुई बुरी तरह से फेल

थलपित विजय की कई फिल्में सुपरहिट हुईं, लेकिन उनके करियर में कुछ ऐसी फिल्में भी मौजूद थी, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. आइए जानते हैं उनकी फ्लॉप फिल्मों के बारे में. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: दूरदर्शन का वो शो, जिसमें नजर आए थे रामायण और महाभारत के स्टार्स

टीवी के पॉपुलर शोज की बात होती है, तो उसमें 'रामायण और महाभारत' का नाम सबसे पहले लिया जाता है, लेकिन एक ऐसा शो भी है, जिसमें 'रामायण और महाभारत' के कलाकार नजर आए थे. आइए जानते हैं कि ये कौन-सा शो है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर 4 हफ्तों से लगातार ट्रेंड कर रही ये वेब सीरीज

अगर आप कोर्टरूम ड्रामा पसंद करते हैं, तो Netflix पर ये टीवी सीरीज आप देख सकते हैं. यह 4 हफ्तों से लगातार ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल हैं. इसमें कॉमेडी और इमोशन का आपको बेमिसाल जोड़ मिलेगा. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'पति, पत्नी और वो दो' का नया गाना रिलीज

जल्द ही बड़े पर्दे पर आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'पति, पत्नी और वो दो' रिलीज होने वाली है, जिसका नया गाना 'हमने वहीं दिल लगाया' गाना रिलीज हो चुका है.

https://www.instagram.com/reel/DX_XEpAhHcj/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: भूलकर भी मिस ना करें इस हॉरर फिल्म का धांसू क्लाइमैक्स

अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो साल 2025 में आई ये फिल्म आपका दिमाग हिलाकर रख देगी. इसमें दिखाई गई कहानी और सीन्स आपको हैरानी से भर सकते हैं. बता दें कि मूवी के आखिरी के 20 मिनट बिल्कुल मिस ना करें. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 68 साल पुरानी हॉलीवुड फिल्म, जिसमें दिखा दूसरे विश्व युद्ध का कड़वा सच

सिनेमा जगत में कई ऐसी फिल्में बनीं हैं, जो युद्ध पर आधारित थी. ऐसी ही एक फिल्म 1958 में बनी थी, जिसमें दूसरे विश्व युद्ध की क्रूरता के बारे में दिखाया गया. यहूदी सैनिकों की मानवीय पीड़ा देखकर हर किसी का दिल पसीज जाएगा. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मीरा कपूर ने बताया मायके से आने के बाद का हाल

कुछ दिनों पहले मीरा कपूर अपने मायके गई थी, जिसकी वीडियो उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर डाली थी. उन्होंने मायके में मिलने वाले सुख, स्पेस और आराम के बारे में खुलकर बातें की थी. अब उनका नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने से वापिस मुंबई अपने घर आ चुकी हैं. उन्होंने इस वीडियो में बताया कि कैसे लोग रोजमर्रा की जिंदगी में कई फैसले लेते हैं, जो हमें थका देते हैं. कई बार इन फैसलों को ना लेना हमें आराम देता है और चार्ज करता है.

https://www.instagram.com/reel/DX9ZadKN4iM/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: जल्द रिलीज होगी Christopher Nolan की ये मेगा मूवी, बजट ने उड़ाए होश

आप लोगों ने क्रिस्टोफर नोलन की कई फिल्में देखी होंगी. उनकी आखिरी फिल्म Oppenheimer को बड़ी सफलता मिली थी. इस बार फिर से ये अब तक की सबसे महंगी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो कि पुरानी ग्रीक कहानी पर आधारित है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: थलापति विजय ने इन फिल्मों में निभाया नेता का रोल

थलापति विजय चुनाव जीतने से पहले 6 फिल्मों में नेता रोल निभा चुके हैं. इस लिस्ट में एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' का नाम भी शामिल है. सोशल मीडिया पर अब एक्टर की ये फिल्में काफी वायरल हो रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: कम बजट की ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जिनका बजट तो कम रहा लेकिन इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों को फैंस ने काफी पसंद किया. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: सुरेंद्र पाल ने रणवीर सिंह को बताया 'शक्तिमान' के लिए परफेक्ट चॉइस

सुरेंद्र पाल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि 'शक्तिमान' की भूमिका आज की जनरेशन में रणवीर सिंह ही निभा सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि मुकेश खन्ना को अपने फैसले पर एक बार फिर पुनर्विचार करना चाहिए.

Entertainment News LIVE: 'तुम्बाड 2' के लिए आलिया भट्ट ने शुरू की शूटिंग?

'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट का कैमियो देखने को मिलने वाला है. वहीं अभी खबरें हैं कि आलिया भट्ट ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. हालांकि मेकर्स ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई ये फिल्म

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर 'स्वैप्ड' मूवी ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म ने हॉरर कॉमेडी फिल्म 'राकासा' को भी पीछे छोड़ दिया है.

Entertainment News LIVE: RB Choudary का हुआ निधन

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर आरबी चौधरी अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं. प्रोड्यूसर का सड़क हादसे में निधन हो गया है. इस दुखद खबर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 44.40 करोड़ है. वहीं फिल्म के भारतीय ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 52.68 करोड़ है.

Entertainment News LIVE: Met Gala 2026 के 6 अजीबोगरीब रूल्स

मेट गाला 2026 में देश-विदेश से बड़े-बड़े सेलेब्स शामिल हुए. मेट गाला 2026 में सेलेब्स को शामिल होने के लिए सख्त नियमों का सामना करना पड़ता है. अगर इन सेलेब्स से जरा सी भी चूक हुई तो इन सेलेब्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'माइकल' ने अब तक कितनी की कमाई?

माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.70 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 41.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं माइकल जैक्सन की बायोपिक का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 49.26 करोड़ है. माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने वर्ल्डवाइड 3,300 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: 'राजा शिवाजी' एक्टर ने थलापति विजय की चुनावी जीत पर दी बधाई

'राजा शिवाजी' फेम एक्टर रितेश देशमुख ने थलापति विजय की चुनावी जीत पर उन्हें बधाई दी है. रितेश देशमुख ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. 'राजा शिवाजी' फेम एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पोस्ट में उन्होंने थलापति विजय की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'फैसला आ गया है. बहुत-बहुत बधाई. इस अविश्वसनीय और ऐतिहासिक जीत पर आपको हार्दिक बधाई. ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे और आप जनता की भलाई के लिए अथक परिश्रम करते रहें.'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ