10 ऑडियो टेप्स...जिसने 2025 की इस हॉरर फिल्म को बनाया सबसे ज्यादा डरावना, भूलकर भी मिस ना करें आखिरी के 20 मिनट

Undertone 2025 Horror Movie: अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो साल 2025 में आई ये फिल्म आपका दिमाग हिलाकर रख देगी. इसमें दिखाई गई कहानी और सीन्स आपको हैरानी से भर सकते हैं. बता दें कि मूवी के आखिरी के 20 मिनट बिल्कुल मिस ना करें.

_Undertone 2025 horror movie
1 / 9
_Undertone 2025 horror movie

Undertone 2025 Horror Movie: अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो साल 2025 में आई ये फिल्म आपका दिमाग हिलाकर रख देगी. इसमें दिखाई गई कहानी और सीन्स आपको हैरानी से भर सकते हैं. बता दें कि मूवी के आखिरी के 20 मिनट बिल्कुल मिस ना करें.  

विज्ञापन

हॉरर फिल्मों के शौकीन लोग

हॉरर फिल्मों के शौकीन लोग2 / 9

कई लोगों को सिर्फ हॉरर फिल्में देखने का शौक होता है. उन्हें कोई फिल्म बहुत ज्यादा डरावनी नहीं लगती. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो साल 2025 में आई इस फिल्म को जरूर देखें.

विज्ञापन

2025 की ये शानदार फिल्म

2025 की ये शानदार फिल्म3 / 9

साल 2025 में बेहद डरावनी फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम है- अंडरटोन (undertone). इसमें 10 ऑडियो टेप्स और लड़की की खौफनाक दास्तां आपको रात में चैन से सोने नहीं देगी.

फिल्म की खतरनाक कहानी

फिल्म की खतरनाक कहानी4 / 9

फिल्म की शुरुआत छोटे से शहर से होती है, जहां एक लड़की को 10 ऑडियो कैसेट मिलती हैं. ये कैसेट किसी अजनबी व्यक्ति के हैं जो सालों पहले गायब हो गया था. जब वह इन कैसेट्स को सुनती है तो उसके जीवन में अजीब-अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं.

विज्ञापन

हर टेप में खुलता गहरा राज

हर टेप में खुलता गहरा राज5 / 9

हर टेप के साथ डर और बढ़ जाता है. कमरे में रोशनी चली जाने से लेकर दीवारों के पीछे आवाजें आने तक हर चीज लड़की को परेशान करने लगती है. इसमें कई खौफनाक सीन्स दिखाए गए हैं, जो आपकी चीख निकाल देंगे.

10 ऑडियो टेप्स का राज

10 ऑडियो टेप्स का राज6 / 9

हर ऑडियो टेप में एक अलग राज छिपा है. पहले टेप में सिर्फ सांस की आवाज आती है. दूसरे में कोई रो रहा है. तीसरे टेप से असली डर शुरू होता है, उसमें वो लड़की खुद की आवाज सुनती है, लेकिन वो कुछ कह रही होती है जो उसने कभी नहीं कहा. जैसे-जैसे टेप खत्म होते जाते हैं, डर भी गहरा होता जाता है.

विज्ञापन

आखिरी 20 मिनट का क्लाइमैक्स

आखिरी 20 मिनट का क्लाइमैक्स7 / 9

इस फिल्म के आखिरी 20 मिनट किसी सिनेमैटिक नाइटमेयर से कम नहीं. इसमें लड़की उन टेप्स का पूरा रहस्य समझ आता है, जो आपके होश उड़ा देगा. इस दौरान आप अपनी पलक भी नहीं झपका पाएंगे.

फिल्म की कास्ट

फिल्म की कास्ट8 / 9

यह इयान टुआसन की बतौर निर्देशक पहली फीचर फिल्म है. उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा है. वहीं नीना किरी, एडम डिमार्को, मिशेल डकेट ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं.

विज्ञापन

कहां देखें फिल्म?

कहां देखें फिल्म?9 / 9

इस फिल्म को 6 IMDb रेटिंग मिली है. इसे आप MUBI पर देख सकते हैं. कई लोगों ने इसे फिल्म Hereditary से भी ज्यादा डरावनी फिल्म बताया है. अगर आप हॉरर के शौकीन हैं तो इस फिल्म को जरूर एक बार देखें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन