शपथ से पहले ही Vijay Thalapathy बने CM! Jana Nayagan के मेकर्स ने बदला टाइटल कार्ड? फोटोज वायरल

Thalapathy Vijay: थलपति विजय की पॉलिटिकल पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीत चुकी है. वहीं एक्टर जल्द ही मुख्यमंत्री पद की कमान संभालते नजर आएंगे. इन चर्चाओं के बीच अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' का टाइटल कार्ड काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मेकर्स ने विजय थलपति को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर इंट्रोड्यूस किया है.

thalapathy vijay
1 / 8

विज्ञापन

थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत

थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत2 / 8

थलपति विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं जहां एक तरफ एक्टर ने चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की तो वहीं दूसरी ओर विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज ही नहीं हो पाई है.

विज्ञापन

'जन नायकन' से वायरल हुए फोटोज

'जन नायकन' से वायरल हुए फोटोज3 / 8

वहीं विजय थलपति भले ही चुनाव जीत गए हों लेकिन अभी तक उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ली है. इसी बीच 'जन नायकन' के टाइटल कार्ड के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं जिसमें एक्टर का नाम 'तमिलनाडु के आदरणीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय' आ रहा है.

क्या बदला टाइटल कार्ड?

क्या बदला टाइटल कार्ड?4 / 8

वायरल फोटोज को देखकर तो लग रहा है कि 'जन नायकन' के मेकर्स ने मूवी का टाइटल कार्ड बदल दिया है. जिसमें चुनाव जीतने के बाद विजय के नाम के आगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का टैग लगा दिया है. सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

वायरल हो रहे फोटोज

वायरल हो रहे फोटोज5 / 8

हालांकि 'जन नायकन' के मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियली इसकी पुष्टि नहीं की है और ना ही News24 इसकी पुष्टि करता है. लेकिन वायरल फोटोज में विजय के नाम के आगे 'तमिलनाडु के आदरणीय मुख्यमंत्री' टाइटल को देख फैंस काफी खुश हैं.

खुशी से झूमे फैंस

खुशी से झूमे फैंस6 / 8

सोशल मीडिया पर इन फोटोज के कमेंट सेक्शन में फैंस भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए थलपति विजय को जीत की बधाई दे रहे हैं. फैंस को इन वायरल फोटोज में थलपति विजय का ये नाम काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

थलापति विजय की आखिरी फिल्म

थलापति विजय की आखिरी फिल्म7 / 8

बता दें थलपति विजय ने 'जन नायकन' को अपने फिल्मी करियर की आखिर फिल्म बताया है. फिल्म की अनाउंसमेंट के दौरान ही विजय थलपति ने कहा था कि ये फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म है और इसके बाद वो एक्टिंग से संन्यास ले रहे हैं.

एक्टिंग से लिया संन्यास

एक्टिंग से लिया संन्यास8 / 8

एक्टिंग से संन्यास लेने के फैसले के बाद एक्टर ने कहा था कि वो अब अपनी सारी जिंदगी तमिल नाडु की जनता की सेवा करेंगे. वहीं तमिल नाडु की जनता ने भी थलपति विजय को सपोर्ट किया और ये ही वजह है कि उनकी पार्टी TVK विधानसभा चुनाव में जीत गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन