कपूर खानदान की वो बेटी, जिसने 45 की उम्र में पकड़ी एक्टिंग की राह, बिजनेस में कमा चुकी है नाम

Kapoor Family Daughter: कपूर खानदान का फिल्मों से अलग नाता रहा है. अब कपूर परिवार की लाडली अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, कपूर खानदान की ये बेटी 45 साल की उम्र में डेब्यू करने को तैयार है.

Riddhima Kapoor Sahni
1 / 7
Riddhima Kapoor Sahni. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

विज्ञापन

रिद्धिमा कपूर साहनी

रिद्धिमा कपूर साहनी2 / 7

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रिद्धिमा कपूर साहनी हैं. जी हां, रिद्धिमा कपूर साहनी अब 45 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में एंट्री कर रही हैं.

विज्ञापन

दादी की शादी

दादी की शादी3 / 7

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की फिल्म 'दादी की शादी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं. इन दिनों रिद्धिमा अपनी इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं.

कब होगी रिलीज

कब होगी रिलीज4 / 7

फिल्म 'दादी की शादी' में रिद्धिमा, नीतू कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. हाल ही में फिल्म का गाना 'सेंटी' रिलीज हुआ है, जिसमें रिद्धिमा की बेटी समारा साहनी भी नजर आ चुकी हैं. ये फिल्म 8 मई को रिलीज के लिए तैयार है.

विज्ञापन

बिजनेस में कमा चुकी है नाम

बिजनेस में कमा चुकी है नाम5 / 7

वहीं, अगर रिद्धिमा कपूर साहनी की बात करें तो रिद्धिमा कपूर साहनी पेशे से मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर और बिजनेसवुमन हैं. रिद्धिमा ने फिल्मी दुनिया से अलग अपना करियर बनाया और खूब नाम कमाया था.

रिद्धिमा की नेटवर्थ

रिद्धिमा की नेटवर्थ6 / 7

रिद्धिमा की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिद्धिमा के पास 43 करोड़ की नेटवर्थ है. रिद्धिमा ने साल 2006 में दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम समारा है.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स रियलिटी शो

नेटफ्लिक्स रियलिटी शो7 / 7

इसके अलावा रिद्धिमा कपूर, नेटफ्लिक्स रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' सीजन 3 (2024) में नजर आई थीं. ये शो महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा सजदेह और नीलम कोठारी सोनी के ग्लैमरस लाइफस्टाइल पर था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन