चुनाव जीतने से पहले थलापति विजय इन 6 फिल्मों में बन चुके हैं नेता, 'जन नायकन' भी लिस्ट में शामिल

Thalapathy Vijay Political Movies: थलापति विजय की पार्टी TVK तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनावों में जीत गई है. वहीं अब विजय थलापति भी तमिल नाडु के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्टर की वो फिल्में वायरल हो रही हैं, जिनमें विजय थलापति नेता का किरदार निभा चुके हैं. इस लिस्ट में उनकी अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' भी शामिल है.

thalapathy Vijay political movies
1 / 7

विज्ञापन

सरकार

सरकार2 / 7

साल 2018 में आई इस फिल्म में भी राजनीति देखने को मिली थी. ए आर मुरुगदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में थलापति विजय नेता की भूमिका निभाते नजर आए थे जो जनता की सेवा करता है. इस फिल्म में थलापति विजय के साथ कीर्ति सुरेश भी लीड रोल में नजर आई थीं.

विज्ञापन

थलाइवा

थलाइवा3 / 7

साल 2013 में आई 'थलाइवा' भी एक क्राइम ड्रामा पॉलिटिकल फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में विजय ने विश्व रामदुराई का किरदार निभाया था. वहीं एक्टर के पिता का किरदार सत्यराज ने निभाया था. पहले इस फिल्म में विजय का किरदार एक गैंगस्टर का होता है लेकिन बाद में वो एक मिनिस्टर बन जाते हैं और थलाइवा की गद्दी संभालते हैं.

थमिझन

थमिझन4 / 7

विजय की 'थमिझन' फिल्म भी पॉलिटिकल फिल्मों में शामिल है. साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में विजय ने सूर्या का किरदार निभाया है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने साउथ फिल्मों में अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म में भी विजय ने एक जनता के सेवक का किरदार निभाया था

विज्ञापन

मेर्सल

मेर्सल5 / 7

2017 में आई इस फिल्म में विजय ने ट्रिपल रोल निभाए थे. फिल्म में विजय का किरदार समाज सेवा करने वाले इंसान का था. इसमें भी विजय ने राजनेता बनकर जनता की सेवा की थी. वहीं बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.

कत्थी

कत्थी6 / 7

विजय थलापति ने इस फिल्म में डबल रोल निभाया था. इस फिल्म में भी विजय थलापति सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में नजर आए थे. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. इस फिल्म को आज भी ऑडियंस काफी पसंद करती है.

विज्ञापन

जन नायकन

जन नायकन7 / 7

विजय थलापति की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भी थलापति विजय ने नेता का किरदार निभाया है. हालांकि ये फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है, लेकिन ये 4 जून को रिलीज होने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन