2 घंटे 35 मिनट की वो सुपरहिट फिल्म, जिसने लीड एक्टर को दिया एक्शन हीरो का टैग, एक्ट्रेस के लिए भी निकली थी वरदान
Bollywood Popular Film: हिंदी सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में छाई हुई हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने फिल्म के लीड एक्टर को एक्शन हीरो का टैग दिया था और एक्ट्रेस के करियर में भी बड़ा बदलाव लेकर आई. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

सोल्जर
2 / 7दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 1998 में आई फिल्म 'सोल्जर' है. इस फिल्म के सस्पेंस, एक्शन और थ्रिलर ने हर किसी का अपना दीवाना बना लिया था.
बदला, धोखा और फैमिली ड्रामा
3 / 7फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी बदले, धोखे और फैमिली ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती है. यही वजह थी कि इस फिल्म की कहानी ने ऑडियंस को आखिर तक बांधे रखा और फिल्म सुपरहिट निकली थी.
बॉबी देओल
4 / 7इस फिल्म में बॉबी देओल अपने पिता के साथ हुए अन्याय का बदला लेते हैं और प्रीति जिंटा फिल्म में अपनी मासूमियत, स्क्रीन प्रेजेंस और एनर्जी से दर्शकों के दिलों में उतर जाती हैं.
कमाल का कलेक्शन
5 / 7फिल्म ने बॉबी देओल को एक्शन हीरो का टैग दिया था, तो प्रीति के करियर की भी ये शानदार फिल्म रही थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया था.
फिल्म का बजट
6 / 7फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट सिर्फ 7 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया था.
फिल्म का कलेक्शन
7 / 7वहीं, अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने भारत में लगभग 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 35 करोड़ रुपये तक का था.