Oppenheimer तो बस ट्रेलर था! क्रिस्टोफर नोलन अपनी अगली फिल्म पर लगाएंगे 2000 करोड़ का दांव, जल्द रिलीज होगी नई मूवी

Christopher Nolan Big Budget Movie: आप लोगों ने क्रिस्टोफर नोलन की कई फिल्में देखी होंगी. उनकी आखिरी फिल्म Oppenheimer को बड़ी सफलता मिली थी. इस बार फिर से ये अब तक की सबसे महंगी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो कि पुरानी ग्रीक कहानी पर आधारित है.

Christopher Nolan Big Budget Movie
1 / 9
Christopher Nolan Big Budget Movie

Christopher Nolan Big Budget Movie: आप लोगों ने क्रिस्टोफर नोलन की कई फिल्में देखी होंगी. उनकी आखिरी फिल्म Oppenheimer को बड़ी सफलता मिली थी. इस बार फिर से ये अब तक की सबसे महंगी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो कि पुरानी ग्रीक कहानी पर आधारित है.  

विज्ञापन

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में2 / 9

इंटरस्टेलर, ओपनहाइमर जैसी धांसू फिल्में बनाने वाले क्रिस्टोफर नोलन को कौन नहीं जानता? आखिरी फिल्म उनकी ओपनहाइमर ही थी, जिसने सफलता के झंडे गाड़े. अब नोलन फिर से अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं.

विज्ञापन

नोलन की नई फिल्म

नोलन की नई फिल्म  3 / 9

साल 2026 में, क्रिस्टोफर नोलन अब तक की सबसे महंगी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने मूवी का बजट करीब 250 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2000 करोड़ रुपये रखा है. यह बड़ा प्रोजेक्ट उनका इसी साल जुलाई के महीने में रिलीज होगा.

2000 करोड़ का बड़ा दांव

2000 करोड़ का बड़ा दांव4 / 9

उनकी पिछली फिल्म ओपनहाइमर का बजट 100 मिलियन डॉलर के आसपास था. लेकिन नोलन इस बार पूरी फिल्म IMAX 70mm कैमरों पर शूट कर रहे हैं. इससे दर्शक सिनेमाघर में बैठकर असली रोमांच महसूस करेंगे.

विज्ञापन

फिल्म का नाम

फिल्म का नाम 5 / 9

इस फिल्म का नाम है- द ओडिसी (The Odyssey). यह फिल्म होमर की पुरानी ग्रीक महाकाव्य ओडिसी पर आधारित है. इसमें इथाका के राजा ओडीसियस की 10 साल लंबी और खतरनाक समुद्री यात्रा के बारे में दिखाया गया है, जिसमें उनका सामना कई असामान्य चीजों से होता है.

रोमांच और फिक्शन का सहारा

रोमांच और फिक्शन का सहारा6 / 9

अगर आप रोमांचक और फिक्शन भरी फिल्में देखना पसंद करते हैं. क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म आपको बहुत पसंद आएगी. नोलन अपनी फिल्मों में वास्तविकता और कल्पना की बीच की दुनिया को दिखाना पसंद करते हैं. यह उनकी हर रचना में मिलेगा.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

कब रिलीज होगी फिल्म?7 / 9

नोलन की नई फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 2023 के बाद अब 2026 में नोलन की फिर वापसी होने वाली है, जिसके लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

क्या होती हैं नॉन लीनियर कहानियां?

 क्या होती हैं नॉन लीनियर कहानियां?8 / 9

नोलन ने पुष्टि की है कि फिल्म की कहानी नॉन लीनियर तरीके से दिखाई जाएगी. यानी स्टोरीज आगे पीछे चलेंगी. फिल्म की शुरुआत इथाका से ओडीसियस की अनुपस्थिति के बीच होगी. यह उनकी सिग्नेचर शैली है.

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार

फिल्म के कलाकार9 / 9

इस फिल्म में मैट डेमन ओडीसियस के मुख्य किरदार में हैं. वहीं ऐन हैथवे उनकी पत्नी पेनेलोप की भूमिका निभा रही हैं. टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमैकस के रूप में नजर आएंग. इसके अलावा ज़ेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपीटा न्योंगो और शार्लीज़ थेरॉन के चहेरे भी नजर आएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन