TV की TRP में फिर हुआ खेला, तुलसी-अनुपमा से छिना नंबर 1 का ताज, कौन बना विनर?

TV TRP List: टीवी की इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है. इस वीक की टीआरपी लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि इस वीक की लिस्ट में पहले नंबर पर कौन है?

TV TRP list
1 / 7
TV TRP list. image credit- social media

विज्ञापन

टीआरपी लिस्ट में बड़ा बदलाव

टीआरपी लिस्ट में बड़ा बदलाव2 / 7

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को बड़ी मार पड़ी है. टीआरपी रेटिंग्स में टीवी का शो 'वसुधा' टॉप पर पहुंच चुका है.

विज्ञापन

टीआरपी लिस्ट में बड़ा उलटफेर

टीआरपी लिस्ट में बड़ा उलटफेर3 / 7

गौरतलब है कि टीवी की टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' नंबर 1 पर थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि इस वीक बड़ा उलटफेर हुआ है.

टॉप पर पहुंचा वसुधा

टॉप पर पहुंचा वसुधा4 / 7

इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स लिस्ट सामने आई है, जिसमें जी टीवी का सीरियल 'वसुधा' टॉप पर पहुंच चुका है. इसने एकता कपूर के सीरियल को मात दी है, जो पिछले हफ्ते इस पोजिशन पर था.

विज्ञापन

वसुधा ने दी पछाड़

वसुधा ने दी पछाड़5 / 7

गौरतलब है कि जी टीवी का शो 'वसुधा' पिछले लंबे वक्त से टीआरपी रेटिंग्स में नंबर 2 या 3 पर बना था, लेकिन अब इसने 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को पीछे छोड़ दिया है.

जी टीवी के 3 शोज

जी टीवी के 3 शोज6 / 7

टीआरपी रेटिंग्स में टॉप 5 की बात करें, तो जी टीवी के तीन सीरियल्स का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें पहले नंबर पर 'वसुधा', 'गंगा माई की बिटिया' तीसरे नंबर और 'तुम से तुम तक' चौथे नंबर पर हैं.

विज्ञापन

किस पॉजिशन पर कौन

किस पॉजिशन पर कौन7 / 7

इसके अलावा स्टार प्लस के दो सीरियल 'क्योंकि सास भी...' नंबर 2 और 'अनुपमा' नंबर 5 पर हैं. इसके बाद नंबर 6 पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और नंबर 7 पर 'उड़ने की आशा' है. 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' नंबर 8, 'नागिन 7' नंबर 9 पोजिशन और नंबर 10 पर 'लाफ्टर शेफ' है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन