कम बजट की वो 7 फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड; OTT पर करें बिंज वॉच

Low Budget 7 Highest Grossing Movies: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जिनका बजट तो कम है लेकिन इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना की फिल्म से लेकर श्रद्धा कपूर की फिल्म तक शामिल है. इन फिल्मों ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और किस-किसका नाम शामिल है?

low budget highest grossing 7 movies
1 / 8

विज्ञापन

बधाई हो

बधाई हो 2 / 8

आयुष्मान खुराना की ये कॉमेडी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी. 29 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 220 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. ये फिल्म साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

द केरला स्टोरी

द केरला स्टोरी 3 / 8

अदा शर्मा स्टारर 'द केरला स्टोरी' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म का बजट महज 15 से 20 करोड़ ही था. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं.

राजी

राजी4 / 8

आलिया भट्ट की ये फिल्म कम बजट वाली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है. आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म का बजट 35-37 करोड़ रुपये था, वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ तक की कमाई की थी. ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स5 / 8

साल 2015 में आई कंगना रनौत और आर माधवन की इस फिल्म का बजट 39 करोड़ था. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 258 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

स्त्री 2

स्त्री 26 / 8

श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' इस लिस्ट की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ था. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 875 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ-साथ राजकुमार राव भी लीड रोल में दिखाई दिए. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

विज्ञापन

सीक्रेट सुपरस्टार

सीक्रेट सुपरस्टार7 / 8

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस तले बनी ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. 15 करोड़ के बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया. इस फिल्म में जायरा वसीम ने लीड रोल निभाया था. ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

द कश्मीर फाइल्स

द कश्मीर फाइल्स8 / 8

साल 2022 में आई 'द कश्मीर फाइल्स' का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. 20 से 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन