कितने पढ़े-लिखे हैं Thalapathy Vijay? एक्टिंग से लिया संन्यास, अब बनने जा रहे CM
Thalapathy Vijay Qualification: थलापति विजय के लाइफस्टाइल से लेकर उनकी पढ़ाई तक को लेकर खूब चर्चा हो रही है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर विजय कितने पढ़े-लिखे हैं?

थलापति विजय
2 / 7साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ थलापति विजय जमकर लाइमलाइट में हैं. विजय की पढ़ाई की अगर बात करें तो चेन्नई के एक साधारण छात्र से लेकर अभिनेता ना सिर्फ सुपरस्टार बने बल्कि अब एक उभरते नेता हैं.
विजय की शुरुआती पढ़ाई
3 / 7विजय की पढ़ाई की अगर बात करें तो विजय की शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के फातिमा स्कूल, कोडंबक्कम और बाद में बालालोक स्कूल, विरुगंबक्कम में हुई है. इसके आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लोयोला कॉलेज में विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स में दाखिला लिया था, लेकिन उनका कॉलेज पूरा नहीं हुआ था.
विजय में एक्टिंग का जुनून
4 / 7विजय में एक्टिंग का ऐसा जुनून था कि उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दी थी. हालांकि, उस समय विजय के लिए ये फैसला बिल्कुल आसान नहीं था क्योंकि उस समय बच्चों को पढ़ाई पूरी करने के लिए कहा जाता था.
फिल्मों से हुए पॉपुलर
5 / 7भले ही कुछ भी हो लेकिन विजय ने अपने दिल की सुनी थी और एक्टिंग में कदम रखा था. इसके बाद विजय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिल्मों से पॉपुलर होते चले गए.
सुपरस्टार बन दुनिया में चमके
6 / 7विजय ने एक बाल कलाकार के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखा था. अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई थी. आज विजय ना एक सुपरस्टार हैं बल्कि अब वो एक राजनीतिक चेहरा बन चुके हैं.
सीएम बनने की तैयारी
7 / 7विजय अब एक्टिंग से संन्यास ले चुके हैं और सीएम बनने की तैयारी कर रहे हैं. विजय की पार्टी ने हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में कमाल का काम किया है.