BO Collection: 13वें दिन भी Michael करोड़ों में कर रही कमाई, Bhooth Bangla का भी जारी है धमाल

Box Office Collection: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर ली है. वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ भी अच्छी कमाई कर रही है. चलिए दोनों की अब तक की कमाई के बारे में डिटेल में जानते हैं.

michael bhooth bangla collection

'माइकल' और 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Box Office Collection: ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को भारतीय थिएटर्स में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. 13वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की है. वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में अपनी एंट्री दर्ज करा ली है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘माइकल’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने 13वें दिन 1.60 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 8% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो फिल्म के शोज 1,407 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 13 दिनों में 42.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 51.18 करोड़ है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को भारतीय जनता से काफी प्यार मिल रहा है और फैंस फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ का अब तक का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं फिल्म के शोज 4,522 रहे. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. भारत में अब तक फिल्म ने 148.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 232.78 करोड़ हो गया है.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ की जा रही है. ‘माइकल’ में माइकल जैक्सन के किरदार को जाफर जैक्सन ने बखूबी निभाया है. वहीं इसकी खास बात ये है कि जाफर जैक्सन माइकल जैक्सन के भतीजे हैं. सोशल मीडिया पर जाफर जैक्सन के मूव्स और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ में उनके साथ-साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल और मिथिला पालेकर लीड रोल में नजर आए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ