50 की उम्र में भी कुंवारी बैठी हैं पटौदी खानदान की लाडली, ठुकराई फिल्मी दुनिया, लेकिन इस तरह छापती हैं करोड़ों रुपए

Saba Ali Khan Personal Life: पटौदी खानदान की सबसे बड़ी बेटी सबा अली खान 50 की उम्र में भी अभी तक सिंगल हैं. फिल्मी दुनिया से पूरा परिवार होने के बावजूद उन्होंने हमेशा बॉलीवुड से दूरी बनाकर रखी.

Saba Ali Khan
1 / 9
Saba Ali Khan

Saba Ali Khan Personal Life: पटौदी खानदान की सबसे बड़ी बेटी सबा अली खान 50 की उम्र में भी अभी तक सिंगल हैं. फिल्मी दुनिया से पूरा परिवार होने के बावजूद उन्होंने हमेशा बॉलीवुड से दूरी बनाकर रखी.  

विज्ञापन

पटौदी खानदान की बड़ी बेटी

पटौदी खानदान की बड़ी बेटी 2 / 9

पटौदी खानदान की बड़ी बेटी सबा अली खान ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने आजतक शादी नहीं की है. इस सवाल से वे हमेशा घिरी रहती हैं. आइए जानते हैं उनके निजी जीवन के बारे में.

विज्ञापन

सबा अली खान का जिंदगी

सबा अली खान का जिंदगी3 / 9

सबा अली खान का जन्म 1 मई 1976 को हुआ. उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी (टाइगर पटौदी) भारत के प्रसिद्ध क्रिकेटर थे. मां शर्मिला टैगोर मशहूर अभिनेत्री हैं. भाई सैफ अली खान और छोटी बहन सोहा अली खान फिल्मों में काम करते हैं. लेकिन सबा हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं.

फिल्मों से बनाई दूरी

फिल्मों से बनाई दूरी4 / 9

इनके परिवार में माता-पिता से लेकर भाई-बहन-भाभी तक सभी लाइमलाइट में रहते हैं. लेकिन सबा इन सभी से दूर शांति से अपनी लाइफ जीती हैं. वे दिल्ली में बड़ी हुई और बचपन से ही उन्हें ज्वेलरीज का बड़ा शौक था.

विज्ञापन

सबा का करियर

सबा का करियर5 / 9

सबा अपने भाई-बहन की तरह फिल्मों में नहीं गईं. बल्कि उन्होंने अलग रास्ता चुना. उन्होंने जेमोलॉजी और डिजाइनिंग की पढ़ाई की. आज वे एक सफल ज्वेलर डिजाइनर हैं. इसके अलावा वे टैरो रीडर भी हैं.

क्यों नहीं चुना बॉलीवुड?

क्यों नहीं चुना बॉलीवुड?6 / 9

परिवार में सबके फिल्मों में आने के बावजूद सबा ने कभी एक्टिंग नहीं की. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं फिल्म स्टार बनने के लिए नहीं बनी थी.” वे शांत और प्राइवेट जिंदगी पसंद करती हैं. सोशल मीडिया पर परिवार की पुरानी तस्वीरें शेयर करती हैं, लेकिन खुद ज्यादा सामने नहीं आतीं.

विज्ञापन

शादी क्यों नहीं की?

शादी क्यों नहीं की?7 / 9

50 साल की उम्र में भी सबा कुंवारी हैं. उन्होंने कहा है कि शादी सिर्फ पैसे या रूप के लिए नहीं होनी चाहिए. उन्हें सच्चा दोस्त चाहिए जो अच्छी बातें कर सके. अभी तक उन्हें ऐसा साथी नहीं मिला, इसलिए वे खुशी-खुशी अकेले रह रही हैं. परिवार उनका पूरा साथ देता है.

सबा की कमाई

 सबा की कमाई8 / 9

सबा सिर्फ जेवर बनाकर ही नहीं, बल्कि परिवार की बड़ी जिम्मेदारी संभालती हैं. वे औकाफ-ए-शाही (रॉयल ट्रस्ट) की चीफ ट्रस्टी हैं. यह ट्रस्ट भोपाल राज्य के समय का है. इसमें मस्जिदें, इमारतें और बहुत सारी प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत सैकड़ों-हजारों करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

पिता ने सौंपी थी जिम्मेदारी

पिता ने सौंपी थी जिम्मेदारी9 / 9

उनके पिता ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी. सबा इसे अच्छे से संभालती हैं. साथ ही उनकी जेवर डिजाइन की कंपनी भी चलती है. वे हीरे और प्राकृतिक पत्थरों से खूबसूरत जेवर बनाती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन