Sanjay Dutt की बेटी ने 5 हफ्तों में बदला पूरा लुक, त्रिशला का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख खुला रह गया फैंस का मुंह

Trishala Dutt Shocking Transformation: संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त का लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. त्रिशला का लेटेस्ट लुक देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए हैं.

Sanjay Dutt
1 / 7
Sanjay Dutt. image credit- social media

विज्ञापन

त्रिशला दत्त

त्रिशला दत्त 2 / 7

संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त का लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वैसे तो त्रिशला लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन इंटरनेट पर फैंस के साथ फोटोज शेयर कर देती हैं.

विज्ञापन

त्रिशला के चेहरे में बदलाव

त्रिशला के चेहरे में बदलाव3 / 7

त्रिशला दत्त ने हाल ही में अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सिर्फ 5 हफ्तों के अंदर उनके चेहरे में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है. साथ ही उन्होंने इस बदलाव के पीछे का कारण भी बताया है.

त्रिशला ने शेयर किया पोस्ट

त्रिशला ने शेयर किया पोस्ट4 / 7

दरअसल, त्रिशला दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें एक 28 मार्च 2026 की है और दूसरी 3 मई 2026 की. इन दोनों तस्वीरों में उनके चेहरे का फर्क नजर आ रहा है. पहले उनका चेहरा थोड़ा सूजा हुआ यानी ब्लोटेड दिख रहा था, लेकिन दूसरी फोटो में उनका चेहरा काफी स्लिम और शार्प नजर आ रहा है.

विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर क्या कहा

ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर क्या कहा5 / 7

त्रिशला दत्त ने इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे बताया कि उन्होंने अपनी डाइट से पूरी तरह चीनी (शुगर) हटा दी थी. उन्होंने बताया कि सिर्फ 5 हफ्तों तक शुगर न लेने से उनकी इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार हुआ, जिससे शरीर में जमा पानी रिलीज हो गया.

त्रिशला दत्त

त्रिशला दत्त6 / 7

बता दें कि त्रिशला दत्त, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं. ऋचा शर्मा का 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया था. त्रिशला अमेरिका में रहती हैं.

विज्ञापन

साइकोथेरेपिस्ट हैं त्रिशला

साइकोथेरेपिस्ट हैं त्रिशला7 / 7

प्रोफेशन की बात करें तो त्रिशला एक साइकोथेरेपिस्ट हैं और अपने काम के जरिए लोगों की मानसिक सेहत पर काम करती हैं. साथ ही त्रिशला खुद का भी बेहद ख्याल रखती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन