Vijay के नाम से हटेगा 'Thalapathy', इंटरनेट पर वायरल हुआ टाइटल कार्ड देख कंफ्यूज हुए लोग, क्या है पूरा सच?

Thalapathy Vijay: थलापति विजय लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच अब सुनने में आया है कि विजय अपना आइकॉनिक ‘थलापति’ टैग छोड़ने वाले हैं? आइए जानते हैं कि क्या है इसके पीछे का पूरा सच?

Thalapathy Vijay
1 / 7
Thalapathy Vijay. image credit- social media

विज्ञापन

थलपति विजय नहीं सीएम विजय

थलपति विजय नहीं सीएम विजय2 / 7

दरअसल, थलपति विजय को हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली है, जिसके बाद से विजय का सीएम बनना तय माना जा रहा है. इस बीच अब इंटरनेट पर चर्चा है कि सीएम की कुर्सी संभालते ही थलापति विजय, ‘थलापति’ नहीं बल्कि ‘सीएम विजय’ के नाम से जाने जाएंगे.

विज्ञापन

जन नायकन का टाइटल कार्ड वायरल

जन नायकन का टाइटल कार्ड वायरल3 / 7

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में ‘जन नायकन’ का टाइटल कार्ड दिखाया गया है, जिसमें विजय को ‘तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय’ बताया गया है.

खुशी से झूमते दिखे फैंस

खुशी से झूमते दिखे फैंस4 / 7

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि स्क्रीन पर ‘थलापति’, ‘तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय’ दिख रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

एआई जनरेटेड फैन एडिट वीडियो

एआई जनरेटेड फैन एडिट वीडियो5 / 7

इस वीडियो के बाद अब लोगों के मन में सवाल है कि क्या विजय सच में ‘थलापति’ नहीं अब ‘CM विजय’ हो जाएंगे? तो आपको बता देते हैं कि ये वीडियो एआई-जनरेटेड फैन एडिट है. फिल्म के मेकर्स ने भी इस तरह के किसी बदलाव की पुष्टि नहीं की है. न्यूज24 भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. खबर बस जानकारी के लिए है.

मेकर्स ने नहीं दी कोई जानकारी

मेकर्स ने नहीं दी कोई जानकारी6 / 7

साथ ही मेकर्स की ओर से ऐसा कुछ सामने नहीं आया है कि विजय के किरदार के नाम के साथ ‘मुख्यमंत्री’ टाइटल जोड़ा गया है या नहीं. वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो ये साफ नहीं है कि ये वीडियो किस थिएटर का है या फिर इसे किसी ने एडिट किया है.

विज्ञापन

थलापति विजय

थलापति विजय7 / 7

गौरतलब है कि राजनीति में कदम रखने के बाद भी विजय ने ‘थलापति’ टाइटल को अपनी पहचान बनाया है. इसलिए माना जा रहा है कि फिल्म 'जन नायकन' में भी विजय, ‘थलापति विजय’ ही रहेंगे. यही वजह है कि ‘थलापति’ टैग हटाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, ‘मुख्यमंत्री विजय’ वाला टाइटल कार्ड भले ही फैन मेड AI कॉन्सेप्ट माना जा रहा है, लेकिन लोगों ने इस पर खुशी जाहिर की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन