कौन थे RB Choudary? जिनका कार एक्सीडेंट में हुआ निधन, रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि

RB Choudary Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर आरबी चौधरी अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं. प्रोड्यूसर का सड़क हादसे में निधन हो गया है. इस दुखद खबर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. वहीं आरबी चौधरी के निधन पर साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है.

RB Choudary RIP.jpg
1 / 8

विज्ञापन

आरबी चौधरी का निधन

आरबी चौधरी का निधन2 / 8

आरबी चौधरी का बीते मंगलवार को उदयपुर में कार एक्सीडेंट हुआ और इस दौरान उनका निधन हो गया. इस दुखद खबर के बाद साउथ इंडस्ट्री में भी मातम छा गया है. प्रोड्यूसर के निधन पर उनके फैंस और सेलेब्स भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

विज्ञापन

क्या था आरबी चौधरी का पूरा नाम?

क्या था आरबी चौधरी का पूरा नाम?3 / 8

आरबी चौधरी का पूरा नाम रतनलाल भगतरम चौधरी था. इन्होंने 1988 में 'सुपर प्रोडक्शन' बैनर का आगाज किया था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मलयालम भाषाओं वाली फिल्मों से की थी. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में आरबी चौधरी ने कई बेहतरीन फिल्में प्रोड्यूस कीं.

कौन थे आरबी चौधरी?

कौन थे आरबी चौधरी?4 / 8

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाने के बाद आरबी चौधरी ने टॉलीवुड में कदम रखा. तमिल फिल्म इंडस्ट्री में आरबी चौधरी ने आर मोहन के साथ मिलकर 'सुपर गुड फिल्म्स' नाम के एक प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की, उन्होंने इस बैनर तले बनी कई फिल्मों का निर्माण किया.

विज्ञापन

कौन सी थी आखिरी फिल्म?

कौन सी थी आखिरी फिल्म?5 / 8

आरबी चौधरी द्वारा निर्माण की गई उनकी आखिरी फिल्म 'मरीसन' थी, जो साल 2025 में रिलीज हुई थी. इसके अलावा आरबी चौधरी 'जॉली', 'लव टुडे', 'मिस्टर रोमियो' और 'एसीपी शिवा' जैसी फिल्मों को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं.

आरबी चौधरी के निधन पर रजनीकांत ने जताया दुख

आरबी चौधरी के निधन पर रजनीकांत ने जताया दुख6 / 8

आरबी चौधरी के जाने से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नुकसान हुआ है. साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने भी आरबी चौधरी के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है.

विज्ञापन

वेंकेटेश दग्गुबाती ने भी किया पोस्ट

वेंकेटेश दग्गुबाती ने भी किया पोस्ट7 / 8

वेंकेटेश दग्गुबाती ने भी आरबी चौधरी के लिए खास पोस्ट शेयर की है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि आर.बी. चौधरी गारू के निधन की खबर सुनकर मैं शब्दों में अपना दुख बयां नहीं कर सकता. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनके साथ 'सूर्यवंशम', 'राजा', 'सीनू' और 'संक्रांति' जैसी फिल्में करने का मौका मिला.'

चिरंजीवी ने भी जताया दुख

चिरंजीवी ने भी जताया दुख8 / 8

सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी आरबी चौधरी के निधन पर दुख जाहिर किया है. एक्टर ने प्रोड्यूसर की फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि देते हुए एक बड़ा कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा, 'महान निर्माता आरबी चौधरी गारू के अचानक और दुखद निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन