Met Gala 2026 के 6 अजीबोगरीब रूल्स, जो सेलेब्स के लिए बने सिरदर्द! जानें क्या-क्या है बैन
Met Gala 2026: मेट गाला 2026 में देश-विदेश से आए सेलेब्स ने अपने क्रिएटिव आउटफिट्स का जलवा बिखेरा. करण जौहर और अनन्या बिरला ने जहां अपने डेब्यू से ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचा तो दूसरी ओर हॉलीवुड सितारों की क्रिएटिविटी देखकर सबकी निगाहें उन पर अटकी रह गईं. लेकिन क्या आप जानते हैं इस फैशन इवेंट में शामिल होने के लिए सभी सेलेब्स को 6 अजीबोगरीब नियमों का सामना करना पड़ा. चलिए मेट गाला 2026 के 6 सख्त नियमों के बारे में जानते हैं.

सेलेब्स के लिए सख्त रूल्स
2 / 8मेट गाला 2026 में सेलेब्स को शामिल होने के लिए सख्त नियमों का सामना करना पड़ता है. अगर इन सेलेब्स से जरा सी भी चूक हुई तो इन सेलेब्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है. वहीं इन रूल्स को फॉलो करने के बाद ही सेलेब्स अपने आउटफिट को फ्लॉन्ट करते दिखाई देते हैं.
पार्टनर संग बैठना मना
3 / 8फैशन इवेंट का पहला रूल है कि किसी भी गेस्ट को अपने पार्टनर के साथ नहीं बैठना होता. इस इवेंट में आए मेहमान अपने पार्टनर के साथ नहीं बैठ सकते, ये रूल इस इवेंट का एक अहम रूल होता है जिसे हर कोई फॉलो भी करता है.
प्याज लहसुन पर रोक
4 / 8इवेंट में शामिल होने से पहले किसी भी सेलेब को प्याज और लहसुन से दूर रहना होता है. नियमों के अनुसार प्याज और लहसुन खाने पर इस इवेंट में बैन है. इसका उद्देश्य ये होता है कि प्याज और लहसुन खाने से मुंह से बदबू आती है जो बाकी के गेस्ट को अनकंर्फटेबल करती है, इसलिए प्याज और लहसुन पर बैन है.
नो स्मोकिंग
5 / 8इस इवेंट में धूम्रपान पर भी बैन है. मेट गाला में शामिल होने के बाद कोई भी गेस्ट धूम्रपान नहीं कर सकता है. इस नियम का पालन हमेशा से ही किया जाता है. वहीं एंट्री करने से पहले भी सेलेब्स की चेकिंग होती है.
18 से बड़ी होनी चाहिए उम्र
6 / 8फैशन इवेंट का एक खास नियम ये है कि यहां शामिल हुए मेहमानों की उम्र 18 साल से बड़ी होनी चाहिए. कोई भी 18 साल से छोटी उम्र का सेलेब इस इवेंट में पार्टिसिपेट नहीं कर सकता है. ये नियम के खिलाफ है.
नो फोन पॉलिसी
7 / 8मेट गाला का एक अहम रूल ये भी है कि यहां फोन ले जाना अलाउड ही नहीं है. जो भी सेलेब्स इस फैशन इवेंट में हिस्सा लेते हैं वो फोन लेकर नहीं आते. अंदर फोन का इस्तेमाल करने पर सख्त पाबंदी है. इसका कारण है कि इवेंट से पहले ही कुछ फोटोज लीक हो सकती हैं.
ड्रेस कोड
8 / 8मेट गाला में शामिल होने के लिए सभी सेलेब्स को ड्रेस कोड फॉलो करना पड़ता है. इस ड्रेस कोड के बिना कोई भी गेस्ट इस इवेंट में शामिल ही नहीं हो सकता. बता दें इस बार की थीम 'कॉस्ट्यूम आर्ट' है और ड्रेस कोड 'फैशन इज आर्ट' है.