Entertainment News: एक्टर आदित्य सील के घर में जल्द गूंजेंगी किलकारियां, पत्नी अनुष्का संग दी ये खुशखबरी

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News Update in Hindi: आदित्य सील और अनुष्का रंजन के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है! दोनों ने आज, 29 मई 2026 को अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास मैटरनिटी फोटोशूट शेयर कर फैंस के साथ यह बड़ी खुशखबरी साझा की है. फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

पंकज कपूर का बर्थडे

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और शाहिद कपूर के पिता आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. पंकज कपूर को अपनी एक्टिंग के लिए 3 राष्ट्रीय अवॉर्ड मिल चुके हैं. वहीं फिल्मों में आने से पहले पंकज कपूर ने थिएटर और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है. काफी स्ट्रगल करने के बाद पंकज कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे और आज उनका नाम दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में शामिल है.

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन 6.50 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक मोहनलाल की इस फिल्म ने 81.80 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 94.91 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 197.91 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: फिल्म Chand Mera Dil का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, जानें कुल कलेक्शन

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की नई फिल्म 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में धीमी गति से चल रही है. फिल्म ने आठवें दिन काफी कम कमाई की है. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या मूवी अपना बजट निकाल पाएगी या नहीं? पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ये हैं 90 के दशक की 10 कल्ट क्लासिक फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

अगर आपको असली बॉलीवुड देखना है, तो 90s में इन 10 फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. इनमें 5 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, 2 सुपर ब्लॉकबस्टर और 3 ब्लॉकबस्टर बनीं. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जून में रिलीज होंगी ये 8 धांसू फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

मूवी लवर्स के लिए यह जून महीना बेहद खास होने वाला है. क्योंकि इस महीने 90s का जादू चलने वाला है. माधुरी से लेकर करिश्मा कपूर ओटीटी स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं. देखें पूरी लिस्ट. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर छाई Rafael Nadal पर बनी ये 4 एपिसोड वाली टीवी सीरीज

आज ही मशहूर टेनिस प्लेयर Rafael Nadal पर बनी 4 एपिसोड वाली सीरीज Netflix पर रिलीज हुई है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है. इसमें Rafael Nadal के जीवन से जुड़े हर अच्छे-बुरे किस्से दिखाए गए हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: खून जमा देंगी Jio Hotstar पर मौजूद ये 7 खतरनाक थ्रिलर सीरीज

अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर देखना पसंद करते हैं, तो Jio Cinema की इन 7 वेब सीरीज के नाम जरूर नोट कर लें. इनमें आपको मजेदार ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलेगा, जो आपकी रातों की नींदें उड़ा सकते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: शंकर महादेवन के घर आया नया Pet

Shankar Mahadevan के घर नया Pet आया है, जिसका नाम Millie रखा गया है. इस पप्पी के आने से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. शिवम महादेवन ने तस्वीरें साझा कर इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी दी है.

https://www.instagram.com/p/DY7JAMcisAM/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: 70 दिनों में 'धुरंधर 2' ने बनाएं 7 रिकॉर्ड्स, पर 'सैयारा' और 'पुष्पा 2' से रह गई पीछे

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है. पिछले 70 दिनों में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़कर अपनी धाक जमाई है. फिर भी कुछ मामलों में सैयारा और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों से पीछे रह गई. आइए जानते हैं कहां फिल्म खाई मात? पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जल्द रिलीज होने वाली माधुरी दीक्षित की नई फिल्म

माधुरी दीक्षित की नई फिल्म Maa Behen जल्द Netflix पर रिलीज होने वाली है. इसमें तृप्ति डिमरी और धारणा भी साथ में नजर आने वाली हैं. यह कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है. नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें माधुरी, तृप्ति और धारणा नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DY6vLZElOgr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: बुरी तरह फंसे Varun और David! वासु भगनानी ने ठोका 400 करोड़ का मुकदमा

बॉलीवुड में बाप-बेटे की मशहूर जोड़ी वरुण और उनके पिता डेविड बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. उनके पुराने दोस्त वासु भगनानी ने उन पर 400 करोड़ रुपये का मुकदमा ठोक दिया है. आइए समझते हैं पूरा मामला. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एक्टर आदित्य सील के घर में जल्द गूंजेंगी किलकारियां

आदित्य सील और अनुष्का रंजन के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है! दोनों ने आज, 29 मई 2026 को अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास मैटरनिटी फोटोशूट शेयर कर फैंस के साथ यह बड़ी खुशखबरी साझा की है. फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DY6hrYAjGWa/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: कल हैदराबाद में फैंस से मिलेंगी राशा थडानी

अभिनेत्री राशा थडानी शनिवार, 30 मई 2026 को शाम 6:00 बजे हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो (Annapurna Studios) में अपने प्रशंसकों और मीडिया से मिलेंगी. उन्होंने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर इस मुलाकात की पुष्टि की है.

https://www.instagram.com/p/DY6k2RqkVUk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स की टॉप थ्रिलर फिल्में

अगर आप भी थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की थ्रिलर मूवीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें विजय सेतुपति की महाराजा से लेकर हॉलीवुड फिल्म बर्ड बॉक्स तक शामिल हैं. इनमें आपको एक से बढ़कर एक सस्पेंस सीन्स देखने को मिलेंगे. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: नेहा धूपिया ने 10 साल तक मुस्कुराना कर दिया था बंद

नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने शुरुआती करियर के एक पुराने किस्से को शेयर किया है. नेहा ने कहा कि मुझे याद है एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे कहा था कि मुस्कुराओ मत. तुम्हारी मुस्कान बहुत चौड़ी है. तो मैं 10 साल तक ठीक से मुस्कुरा तक नहीं पाती थी.

Entertainment News LIVE: वरुण धवन के 'चुनरी-चुनरी' को अनु मलिक ने किया सपोर्ट

वरुण धवन का नया गाना 'चुनरी-चुनरी' को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. अब अनु मलिक ने इस गाने को सपोर्ट किया है. सिंगर ने कहा कि 'चुनरी चुनरी' गाना संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा बसा रहेगा. गाने के दोनों वर्जन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि सलमान ने गाने को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है और वरुण ने भी दिल खोलकर गाने में डांस किया है.

Entertainment News LIVE: थलपति विजय के बेटे Jason Sanjay की डेब्यू मूवी की रिलीज डेट आई सामने

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय के डायरेक्शन में बन रही 'सिग्मा' की रिलीज डेट सामने आ गई है. ये फिल्म 31 जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

Entertainment News LIVE: वासु भगनानी ने 'है जवानी तो इश्क होना है' के मेकर्स पर 400 करोड़ का ठोका केस

वासु भगनानी ने 'है जवानी तो इश्क होना है' के मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है. प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने अब मेकर्स के खिलाफ 400 करोड़ रुपये का केस कर दिया है. इस मामले को लेकर जल्द ही कोर्ट में भी सुनवाई होगी. बता दें ये फिल्म 5 जून को रिलीज होने जा रही है.

Entertainment News LIVE: 'हम तुम' में किसिंग देकर हंस पड़ी थीं रानी मुखर्जी, कुणाल कोहली ने किया रिवील

कुणाल कोहली की 'हम तुम' को रिलीज हुए 22 साल हो गए हैं. डायरेक्टर ने हाल ही में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के किसिंग सीन के एक किस्से को याद किया है. उन्होंने कहा कि रानी मुखर्जी किसिंग सीन देते हुए हंस पड़ी थीं.

Entertainment News LIVE: सलमान खान की 'मातृभूमि' की सुभाष घई ने की तारीफ

सलमान खान की 'मातृभूमि' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. वहीं हाल ही में सुभाष घई ने भी 'मातृभूमि' का रिव्यू दे दिया है. सुभाष घई ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि ये फिल्म जरूर देखें.

Entertainment News LIVE: 'डॉन 3' विवाद में सलमान खान ने रखा कदम

फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच 'डॉन 3' को लेकर विवाद बना हुआ है. वहीं अब इस कॉन्ट्रोवर्सी में सलमान खान की भी एंट्री हो गई है. खबरें हैं कि सलमान खान फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच पैच अप कराएंगे. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: कब और कहां देखें करिश्मा कपूर की साइको थ्रिलर 'ब्राउन'?

करिश्मा कपूर की अपकमिंग सीरीज 'ब्राउन' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. इस सीरीज में फैंस को क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. ये सीरीज 5 जून को जी5 पर दस्तक देगी. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'चांद मेरा दिल' ने 7वें दिन कितनी की कमाई?

अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 7वें दिन 2.20 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने सिर्फ 19.45 करोड़ का ही कलेक्शन किया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 22.98 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 26.03 करोड़ है.

Entertainment News LIVE: ढिंचैक पूजा ने शादी के बाद पति के बारे में की बात

ढिंचैक पूजा ने शादी की फोटोज में पति का चेहरा नहीं दिखाया. वहीं अब इस बारे में बात करते हुए पूजा ने कहा कि मैं अपने पति का चेहरा दिखाने में अभी कंफर्टेबल नहीं हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे पति का नाम यवन है और वो भी एक सिंगर हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड सेलेब्स रहे बशीर बद्र के जबरा फैन

बशीर बद्र बॉलीवुड सितारों के दिलों में भी बसते थे. दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक, 7 सितारे उनके फैन रहे. ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार शायर बशीर बद्र के जबरा फैन थे. वो अक्सर बशीर बद्र की शायरी को गुनगुनाते रहते थे. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन 6.50 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक मोहनलाल की इस फिल्म ने 81.80 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 94.91 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 197.91 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

Entertainment News LIVE: करण जौहर ने सेलेब्स को क्यों किया अनफॉलो?

करण जौहर ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इनमें आलिया भट्ट और करीना कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हैं. करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए रियल वजह बताई है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: पंकज कपूर का बर्थडे

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और शाहिद कपूर के पिता आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. पंकज कपूर को अपनी एक्टिंग के लिए 3 राष्ट्रीय अवॉर्ड मिल चुके हैं. वहीं फिल्मों में आने से पहले पंकज कपूर ने थिएटर और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है. काफी स्ट्रगल करने के बाद पंकज कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे और आज उनका नाम दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में शामिल है.

Entertainment News LIVE: समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के सेट से शेयर की फोटो

समय रैना इन दिनों अपने अपकमिंग शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के सेट से एक BTS फोटो शेयर की है और अपने शो की पहली झलक दिखाई है. सोशल मीडिया पर समय की ये फोटो काफी वायरल हो रही है. इस फोटो में समय ने अपने गेस्ट्स को हाइड किया हुआ है. हालांकि फोटो में समय रैना और उनके बेस्ट फ्रेंड बलराज सिंग घई साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं.

Entertainment News LIVE: 2 हफ्ते बाद भी नहीं थम रहा 'करप्पू' का तूफान, जानें कुल कलेक्शन

सूर्या की फिल्म करप्पू को रिलीज हुए 2 हफ्ते बीत चुके हैं. लेकिन इसका जादू अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. यह एक्शन ड्रामा फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. आइए जानते हैं 14वें दिन का कुल कलेक्शन. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Parineeti Chopra ने अपना अलग अलग लुक का वीडियो किया शेयर

Parineeti Chopra ने अपने अलग अलग लुक का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अलग अलग हेयरस्टाइल में काफी डिफ्रेंट नजर आ रही हैं. मां बनने के बाद उनकी पर्सनालिटी में काफी बदलाव आया है.

https://www.instagram.com/reel/DY4osCXo58V/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Karan Johar ने आलिया-करीना को किया इंस्टा पर अनफॉलो, मगर प्रियंका लिस्ट में शामिल

करण जौहर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई बड़े बॉलीवुड सितारों को अनफॉलो कर दिया है, जो कभी करण के घनिष्ट मित्र हुआ करते थे. आइए जानते हैं करण ने ऐसा कदम क्यों उठाया? पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: IMDb की रेटिंग लिस्ट में नंबर 1 पर छाया ये 14 साल का एक्टर

हर हफ्ते IMDb 'पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी' (Popular Indian Celebrities) की लिस्ट निकालता है, जिसमें इस 14 साल के एक्टर ने पहला स्थान पाया है. इसने आलिया भट्ट, रणवीर सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों को भी पीछे कर दिया है. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कहां गायब हुईं 'लगान' फिल्म की यह खूबसूरत एक्ट्रेस?

कई लोगों ने 'लगान' फिल्म जरूर देखी होगी. आमिर खान संग नजर आई एक्ट्रेस ने कमाल की एक्टिंग की. लेकिन कई सालों से उनका नामो-निशान तक गायब है. आइए जानते हैं कि अचानक इतने हिट्स देने के बाद एक्ट्रेस गायब हो गईं? पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पत्नी पर बरसाया 40 किलो सोना, जब खुली पोल तो निकले 9 क्रिमिनल केस

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में 'देसी ब्लिंग' (Desi Bling) नाम से एक नया रिएलिटी शो आया, जिसमें एक स्टार के ऊपर कई कंट्रोवर्सीज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. यह दुबई के अरबपति हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 4 मुस्लिमों ने मिलकर बनाया था 'राधा-कृष्ण' पर बना ये फेमस भजन

कला हिंदू-मुस्लिम में फर्क नहीं करती. ऐसा ही एक भजन 4 मुस्लिमों द्वारा तैयार किया गया, जो आज कई हिंदु अपने फोन कॉल की रिंगटोन की तरह इस्तेमाल करते हैं. इस गाने पर यूट्यूब पर 195 व्यूज भी हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Darshan Raval ने पत्नी संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सिंगर दर्शन रावल ने पत्नी संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों अभी विकेशन के मजे ले रहे हैं. फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DY4a2fgjzfG/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें ये 7 साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज

अगर आप थ्रिलर फिल्मों और सीरीजों के शौकीन हैं, तो इस लिस्ट को भूलकर भी नजरअंदाज मत करना. यह 7 साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज आपका दिमाग घूमा देंगी. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने 'श्री राम भूमि' के पर दिया अपडेट

Anupam Kher ने 'श्री राम भूमि' पर अपडेट दिया है. इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर उन्होंने इस प्रोजेक्ट के शुभारंभ की जानकारी दी है.

https://www.instagram.com/p/DY4RRIwCKmA/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: बशीर बद्र के वो 5 मशहूर शेर, जो इन क्लासिक फिल्मों की जान बने

मशहूर शायर डॉ बशीर बद्र का आज 91 साल की उम्र में निधन हो गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मशहूर शायर बशीर जी की कई शायरियां बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में इस्तेमाल की गई हैं, जिन्होंने उस सीन को अमर कर दिया. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कंगना रनौत की नई फिल्म Bharat Bhagya Viddhaata का फर्स्ट लुक हुआ आउट

कंगना रनौत की नई फिल्म Bharat Bhagya Viddhaata का नया लुक आउट हो गया है. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

https://www.instagram.com/reel/DY4EQx_hVCs/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन

मशहूर उर्दू शायर डॉ. बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में भोपाल में निधन हो गया है. उन्होंने कई गजलें और शायरियां लिखी, जो काफी फेमस हैं. बता दें कि वे पिछले काफी समय से डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) से पीड़ित थे. उन्होंने अपने भोपाल स्थित आवास 'बशीर मंज़िल' में आखिरी सांस ली. उनका इस दुनिया से जाना साहित्य और कला जगत का बड़ा नुकसान है.

Entertainment News LIVE: JioHotstar पर धूम मचा रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

जियोहॉटस्टार पर 7 फिल्में और सीरीज ट्रेंड हो रही हैं. इनमें धुरंधर, 24 सीजन 2, इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2, द अमेजिंग स्पाइडर मैन, डोरेमोन, ठुकरा के मेरा प्यार और लाफ्टर शेफ्स शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'चांद मेरा दिल' में भरतनाट्यम डांस को लेकर ट्रोल हुईं अनन्या पांडे का रिएक्शन आया सामने

अनन्या पांडे 'चांद मेरा दिल' में अपने भरतनाट्यम डांस को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. वहीं अब अनन्या पांडे ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि जीवन खूबसूरत है.

https://www.instagram.com/p/DY303qTCbm9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=68dde591-0640-4075-85b7-b4ecfd14ec21

Entertainment News LIVE: अनीत पड्डा ने पूरी की 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग

खबरों के मुताबिक अनीत पड्डा ने 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग पूरी कर ली है. मैडॉक्स फिल्म की इस अपकमिंग फिल्म में हॉरर के साथ-साथ ऑडियंस को कॉमेडी का भी डोज मिलेगा. अनीत पड्डा भी इस फिल्म में अहम रोल निभा रही हैं.

Entertainment News LIVE: 'डॉन 3' कॉन्ट्रोवर्सी के बीच नहीं रुकी रणवीर सिंह की 'प्रलय' की शूटिंग!

रणवीर सिंह इन दिनों 'डॉन 3' विवाद में उलझे हुए हैं. इसी बीच रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' पर अपडेट सामने आया है. इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने जा रही है.

Entertainment News LIVE: फिल्मों में वापसी नहीं करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने पापा शत्रुघ्न सिन्हा के कमबैक को लेकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो अब फिल्मों में वापसी नहीं करेंगे, क्योंकि वो राजनीति में बहुत बिजी हैं.

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती पापा निक जोनस के कॉन्सर्ट में बनी ड्रमर

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी ने हाल ही में अपने पापा निक जोनस का लेटेस्ट कॉन्सर्ट अटैंड किया. इस दौरान मालती पापा निक जोनस की ड्रमर बनी. सोशल मीडिया पर मालती और निक की फोटो वायरल हो रही है.

Entertainment News LIVE: मास्टरशेफ की विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर

'मास्टरशेफ' सीजन 1 की विनर पंकज भदौरिया से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके फैंस को इस बात की जानकारी दी है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की टॉप आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म

बॉलीवुड की एक ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 है. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म का नाम 'स्पेशल 26' है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: शमिता शेट्टी ने की ट्रोलर्स की बोलती बंद

शमिता शेट्टी को हाल ही में शादी ना करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. वहीं एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करार जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी. एक्ट्रेस ने कहा कि हां मैं पहले जैसी नहीं दिखूंगी. समय के साथ सब बदलता है, यही जीवन है. लेकिन मैं अपनी उम्र में स्वस्थ, खुश और फिट हूं. भगवान ने जो दिया है उसके लिए आभारी हूं. मेरे लिए बस यही सबसे ज्यादा मायने रखता है. आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया.

Entertainment News LIVE: 3 महीने बाद भी Netflix पर छाई 'मेड इन कोरिया'

'मेड इन कोरिया' फिल्म को 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. वहीं आज ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप 10 पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को आप 6 भाषाओं में देख सकते हैं. इनमें तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और इंग्लिश जैसी भाषाएं शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'चांद मेरा दिल' ने कितनी की कमाई?

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.90 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 17.25 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक सिर्फ 23.28 करोड़ की ही कमाई की है.

https://www.instagram.com/p/DYMDmW8sh18/?hl=en

Entertainment News LIVE: उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया यूजर्स पर निकाली भड़ास

एक बार फिर उर्वशी रौतेला सुर्खियों में आ गई हैं लेकिन इस बार अपने लुक्स के लिए एक्ट्रेस चर्चाओं में नहीं आई हैं, बल्कि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया यूजर्स को खरी-खरी सुनाई. सोशल मीडिया पर एक AI फोटो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें उर्वशी रौतेला के नाम का भी जिक्र किया गया है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.65 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 75.30 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 87.38 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 183.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दुनिया भर में जल्द ही ये आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंच जाएगा.

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस' फेम कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा ने रचाई शादी

'बिग बॉस 11' फेम कंटेस्टेंट और यूट्यूबर ढिंचैक पूजा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर पूजा की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं. पूजा को ट्रोल भी किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DY1pn4PCdJn/?hl=hi

Entertainment News LIVE: 'कांतारा चैप्टर 1' फेम एक्टर का बर्थडे

बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. हाल ही में एक्टर 'कांतारा चैप्टर 1' में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आए. वहीं गुलशन ऐसे सितारों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में भी नाम कमाया है. एक्टर की 'गन्स एंड गुलाब्स' और 'दहाड़' सीरीज को फैंस ने खूब पसंद किया.

https://www.instagram.com/p/DPiQ7MWDMVG/

Entertainment News LIVE: बॉबी देओल की 'बंदर' के पहले गाने का टीजर हुआ जारी

बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बंदर' चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने का टीजर रिलीज कर दिया है. वहीं फिल्म का पहला गाना आज रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने जब से फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया है, तभी से फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बॉबी देओल की ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/reel/DY1pPX6NMGM/

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ