Sitaare Zameen Par OTT Release: जानें कब और कहां OTT पर रिलीज होगी, आमिर खान की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म? बच्चों के लिए है परफेक्ट मूवी

Sitaare Zameen Par OTT Release Date: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर थिएटर के बाद अब OTT पर रिलीज होने वाली है. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. यह बच्चों के लिए एकदम परफेक्ट है.

Sitaare Zameen Par OTT release
1 / 7
Sitaare Zameen Par OTT release

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर थिएटर के बाद अब OTT पर रिलीज होने वाली है. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. यह बच्चों के लिए एकदम परफेक्ट है.

विज्ञापन

आमिर खान की फिल्म

आमिर खान की फिल्म2 / 7

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. 2025 में रिलीज होकर इसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. अब ये थिएटर से हटकर OTT पर रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं इसकी पूरी डीटेल्स.

विज्ञापन

फिल्म कब और कहां रिलीज होगी?

फिल्म कब और कहां रिलीज होगी?3 / 7

यह फिल्म 3 अप्रैल 2026 को Sony LIV OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. यह गुड फ्राइडे के लंबे वीकेंड पर आ रही है, जिससे परिवार के साथ देखना और मजेदार हो जाएगा. पहले फिल्म थिएटर में 20 जून 2025 को आई थी.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 7

यह फिल्म स्पेनिश फिल्म Champions का रीमेक है. आमिर खान गुलशन अरोड़ा का रोल करते हैं. वे एक बास्केटबॉल कोच हैं, जो थोड़े घमंडी हैं. एक गलती के बाद उन्हें कम्युनिटी सर्विस करनी पड़ती है उन्हें डाउन सिंड्रोम वाले वयस्क खिलाड़ियों को बास्केटबॉल सिखाना होता है.

विज्ञापन

गुलशन की गलतफहमी

गुलशन की गलतफहमी5 / 7

शुरू में गुलशन को लगता है कि यह काम बहुत मुश्किल है. लेकिन धीरे-धीरे वे समझते हैं कि हर इंसान का अपना नॉर्मल होता है. खिलाड़ी अपनी मेहनत और खुशी से उन्हें नई सीख देते हैं. फिल्म में हंसी भी है और दिल को छूने वाली बातें भी.

अन्य किरदार

अन्य किरदार6 / 7

इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनिलिया डिसूजा भी नजर आती हैं. साथ ही अरौश दत्ता, गोपी कृष्णन वर्मा, जैसे नए चेहरे भी आपको दिखाई देंगे. यह पूरी फिल्म डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों के साथ मिलकर बनाई गई है, जो आपका खूब मनोरंजन करेगी.

विज्ञापन

बच्चों के लिए परफेक्ट

बच्चों के लिए परफेक्ट7 / 7

इस फिल्म में हंसी मजाक के साथ साथ अलग अलग क्षमताओं वाले लोगों के लिए सम्मान की भावना दिखेगी. इससे बच्चे बहुत कुछ सीखेंगे. यह फिल्म सकारात्मक सोंच को बढ़ावा देता है, जो कि बच्चे के विकास के लिए बहुत जरूरी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन