चर्चाओं में क्यों आईं दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम? लेटेस्ट व्लॉग में छलका शोएब की बहन का दर्द

Saba Ibrahim: दीपिका कक्कड़ की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर सबा इब्राहिम ने हाल ही में अपने यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया है जिसमें उनका गम छलकता दिखाई दिया. सबा इब्राहिम अपने नए व्लॉग की वजह से ही चर्चाओं में आ गई हैं. चलिए जानते हैं सबा इब्राहिम से जुड़ा ये किस्सा क्या है?

saba ibrahim (7)
1 / 8

विज्ञापन

सबा इब्राहिम ने रेस्टोरेंट किया बंद

सबा इब्राहिम ने रेस्टोरेंट किया बंद2 / 8

दरअसल सबा इब्राहिम अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े किस्से अपने व्लॉग के जरिए फैंस तक पहुंचाती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें वो बता रही हैं कि उन्हें अपने रेस्टोरेंट कुशामदीद को टेंपरेरी बंद करना पड़ गया है.

विज्ञापन

सबा इब्राहिम ने व्लॉग में किया शेयर

सबा इब्राहिम ने व्लॉग में किया शेयर3 / 8

सबा इब्राहिम ने बताया कि उन्होंने ये फैसला अपने पति के साथ मिलकर लिया है. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने बताया कि उन्होंने ये फैसला गैस की कमी के चलते लिया है. व्लॉग में उन्होंने कहा कि LPG सिलेंडर की कमी के चलते उन्हें रेस्टोरेंट चलाने में दिक्कतें आ रही थीं.

दीपिका कक्कड़ की ननद ने फैंस तक पहुंचाया मैसेज

दीपिका कक्कड़ की ननद ने फैंस तक पहुंचाया मैसेज4 / 8

सबा ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए ही फैंस को ये मैसेज पहुंचाया. दीपिका कक्कड़ की ननद ने आगे कहा कि वो चीजों को बेहतर ढंग से संभालना चाहती हैं और नई प्लानिंग करना चाहती हैं, इसके लिए उन्हें वक्त की जरूरत है.

विज्ञापन

रेस्टोरेंट टेंपरेरी किया बंद

रेस्टोरेंट टेंपरेरी किया बंद5 / 8

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा ने अपने फैंस से क्लीयर किया कि वो ये रेस्टोरेंट हमेशा के लिए बंद नहीं कर रही हैं, बल्कि कुछ समय के लिए ही बंद कर रही हैं. ताकि फ्यूचर में ग्राहकों को और ज्यादा अच्छी सर्विस मिल सके.

सबा इब्राहिम ने फैंस से की खास अपील

सबा इब्राहिम ने फैंस से की खास अपील6 / 8

सबा अपने व्लॉग में भावुक दिखाई दीं. साथ ही इंफ्लुएंसर ने अपने फैंस से इस फैसले को सपोर्ट करने की अपील भी की. सबा ने कहा कि रेस्टोरेंट कुशामदीद को हम जल्द ही खोलेंगे, लेकिन तब तक आप सब हमें सपोर्ट करो.

विज्ञापन

ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सर्विस

ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सर्विस7 / 8

दीपिका कक्कड़ की ननद ने अपने व्लॉग में ये भी कहा कि हमे अभी इंटीरियर डिजाइन पर भी काम करना है. इसलिए हमने सोचा कि सब काम खत्म होने के बाद ही हम अपने रेस्टोरेंट को ग्राहकों के लिए खोलेंगे, ताकि उन्हें और भी बेहतर सर्विस दी जा सके.

व्लॉग हुआ वायरल

व्लॉग हुआ वायरल8 / 8

बता दें सबा इब्राहिम अक्सर यूट्यूब पर अपनी लाइफ से जुड़े व्लॉग्स शेयर करती हैं. इन व्लॉग्स में सबा इब्राहिम अपने रेस्टोरेंट से लेकर अपने घर तक की बातें फैंस को बताती हैं. बता दें सबा की भाभी और टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भी यूट्यूब पर अपनी लाइफ से जुड़े व्लॉग्स बनाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन