Miss World 2026: कब और कहां होगा मिस वर्ल्ड 2026 का आयोजन? 130 देशों की हसीनाओं में होगा कड़ा मुकाबला

Miss World 2026: दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट, मिस वर्ल्ड 2026 में इस बार भारत की ओर से निकिता पोरवाल शामिल होने वाली हैं. इस इवेंट में निकिता का मुकाबला 130 देशों की हसीनाओं के साथ होने वाला है.

Miss World

Miss World. IMAGE CREDIT- Social Media

Miss World 2026: दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट, मिस वर्ल्ड 2026 में इस बार भारत की ओर से निकिता पोरवाल शामिल होने वाली हैं. निकिता पोरवाल, मिस वर्ल्ड 2026 में इंडिया को रिप्रजेंट करेंगी. इस बीच आइए जानते हैं कि आखिर ये इवेंट कब और कहां होने वाला है?

विज्ञापन

कब और कहां होगा मिस वर्ल्ड 2026?

मिस वर्ल्ड 2026 की बात करें तो इस इवेंट की शुरुआत 9 अगस्त 2026 को होगी और 5 सितंबर तक ये इवेंट आयोजित होगा. इस बार मिस वर्ल्ड 2026 का ऐतिहासिक संस्करण वियतनाम में आयोजित किया जाएगा. मिस वर्ल्ड 2026 के आयोजकों ने इस बात की जानकारी खुद दी है.

विज्ञापन

अलग-अलग जगहों पर होगा इवेंट

बता दें कि मिस वर्ल्ड 2026 पेजेंट का ये इवेंट किसी एक जगह नहीं बल्कि कई अलग-अलग जगहों पर होगा. इससे प्रतिभागियों को देश की संस्कृतियों का अनुभव करने का मौका मिलेगा. मिस वर्ल्ड, वो ब्यूटी कॉन्टेस्ट है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. वहीं, अगर इवेंट के खत्म होने की बात करें तो ये इवेंट हो ची मिन्ह सिटी में खत्म होगा.

130 देशों के प्रतिभागी होंगी शामिल

मिस वर्ल्ड 2026 पेजेंट में लगभग 130 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और ये इस साल का संस्करण अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होने वाला है. भारत की ओर से इस ब्यूटी पेजेंट में निकिता पोरवाल शामिल होने वाली हैं, जो इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगी. निकिता का मुकाबला 130 देशों की हसीनाओं के साथ होने वाला है.

विज्ञापन

भारत ने कई बार जीता है खिताब

वहीं, अगर बाकी देशों की हसीनाओं के नाम की बात करें तो अभी तक सभी के नाम सामने नहीं आए हैं. ये इवेंट अगस्त में शुरू होगा, तो जाहिर है कि आने वाली महीनों में बाकी कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील हो जाएंगे. वहीं, अगर भारत की बात करें तो इस इवेंट को पहले रीता फारिया ने साल 1966, ऐश्वर्या राय ने साल 1994, डायना हेडन ने साल 1997, युक्ता मुखी ने 1999, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 और मानुषी छिल्लर ने 2017 में इसका खिताब जीता था. अब देखने वाली बात होगी कि क्या निकिता इस बार भारत का नाम रोशन कर पाती है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ