
1 / 10
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आप मूलांक के जरिए व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं. सोनम कपूर के दोनों बेटों के मूलांक में ऐसा संयोग मिला है, जिससे उनके भविष्य और स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है.
सोनम कपूर के बेटे का जन्म

2 / 10
कल यानी 29 मार्च, 2026 को सोनम कपूर और पति आनंद अहूजा के छोटे बेटे का जन्म हुआ. इससे परिवार की खुशियां दो गुना हो गईं. बता दें कि उनके पहले बेटे वायु का जन्म 20 अगस्त 2022 को हुआ था. (Credit- Pinterest)
दोनों बेटों का मूलांक

3 / 10
ताज्जुब की बात यह है कि उनके दोनों के बेटों का मूलांक एक ही है. इससे उनके स्वभाव और व्यवहार काफी मिलते जुलते नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास कुछ ऐसे गुण पाए जाएंगे, जो मूलांक 2 वालों के लिए किसी नेचुरल गिफ्ट से कम नहीं. (Credit- Pinterest)
अंक ज्योतिष की विद्या

4 / 10
अंक ज्योतिष विद्या के अनुसार, मूलांक जन्मतिथि के योग से निकाला जाता है. इसके जरिए आप व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जान सकेंगे. सोनम कपूर के दोनों बेटों का मूलांक 2 है. आइए जानते हैं कैसे. (Credit- Pinterest)
सोनम कपूर के बेटों का मूलांक

5 / 10
सोनम कपूर के बड़े बेटे वायु का जन्म 20 अगस्त, 2022 में हुआ. वहीं छोटे बेटे का जन्म 29 मार्च, 2026 को हुआ. इन दोनों बच्चों का मूलांक 2 है. क्योंकि जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 2 कहलाता है. इनके स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. (Credit- Pinterest)
कैसा होता बच्चों का स्वभाव?

6 / 10
चंद्रमा के प्रभाव के कारण दोनों बच्चे बेहद शांत, भावुक, सहयोगी और क्रिएटिव होंगे. यह लोग कोमल स्वभाव के, समझदार और दूसरों की मदद करना पसंद करने वाले होते हैं. यह लोग टीम वर्क में माहिर होते हैं. (Credit- Pinterest)
कैसा होगा भविष्य?

7 / 10
चंद्रमा जातक के अंदर क्रिएटिविटी को लाता है. इनके भविष्य में वह कला, संगीत, लेखन या किसी रचनात्मक क्षेत्र में नाम कमा सकते है. वह दूसरों से जल्दी जुड़ जाएगा और दोस्तों का अच्छा साथी बनेंगे. लेकिन उसे कभी-कभी फैसला लेने में समय लग सकता है. (Credit- Pinterest)
दोनों भाईयों का एक मूलांक

8 / 10
दोनों भाइयों का मूलांक एक समान है. इससे परिवार में बहुत सामंजस्य रहेगा. छोटा बेटा भी भावुक, शांत और रचनात्मक स्वभाव का होगा. दोनों भाई एक-दूसरे का अच्छा साथ देंगे. वे मिलकर कोई रचनात्मक काम या सामाजिक सेवा कर सकते हैं. (Credit- Pinterest)
माता से लगाव होना

9 / 10
मूलांक 2 वालों को अपनी माता से बहुत लगाव होता है. क्योंकि चंद्रमा उनके ग्रह स्वामी होते हैं. सोनम कपूर के दोनों बच्चे अपनी मां यानी सोनम से बहुत ज्यादा घुल मिलकर रहेंगे. साथ ही दोनों बच्चों की इंद्रियां बाकी लोगों की अपेक्षा ज्यादा एक्टिव रहेंगी. (Credit- Pinterest)
Disclaimer

10 / 10
यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. (Credit- Pinterest)