Delhi में सजा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026, 140 से ज्यादा फिल्मों का होगा भव्य प्रदर्शन

देश की राजधानी दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज हो चुका है. इस बार फिल्म फेस्टिवल में 140 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें फीचर फिल्म, एनिमेटेड फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म में शामिल है चलिए जानते हैं इसके बारे में.

delhi

Delhi Film Festival 2026: दिल्ली अब दुनिया के बड़े सिनेमा केंद्रों की कतार में शामिल हो चुका है. देश की राजधानी में दिल्ली में होने वाले (IFFD) दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 आगाज हो चुका है. यह फिल्म फेस्टिवल 25 मार्च से लेकर 31 मार्च तक चलेगा, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ कला और संस्कृति का अनूठा संगम भी देखने को मिलेगा. बता दें कि इस फिल्म फेस्टिवल में 47 देश की 140 से अधिक कुछ चुनिंदा फिल्में दिखाई जाएंगी. इस फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन 25 मार्च को भारत मंडपम में हुआ, जहां अर्जुन कपूर और निम्रत कौर रेड कार्पेट की मेजबानी करते हुए नजर आईं. इतना ही नहीं इस दौरान बॉलीवुड के मशहूर कलाकार विकी कौशल, अनुपम खेर, सनाया मल्होत्रा और सिद्धार्थ चतुर्वेदी नजर आए है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब से शुरू हुआ IFFD

आपको बता दें कि इस महोत्सव की शुरुआत ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म सीरत की स्क्रीन से की गई. इस दौरान महोत्सव में हेमा मालिनी, भूमि पेडनेकर, राणा दग्गुबाती, मनोज बाजपेयी, और इम्तियाज अली जैसी फिल्मी हस्तियां भी मौजूद रही. इतना ही नहीं दिल्ली सरकार कि इस पहल का सबसे बढ़िया पहलू यह है कि यहां सभी फिल्म की स्क्रीनिंग मास्टरक्लास और संस्कृति कार्यक्रम पूरी तरह फ्री है. लेकिन, आपको बता दें कि इस महोत्सव की सीट की संख्या काफी सीमित है.

विज्ञापन

क्या IFFD में जानें से पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन

आप भी इस फिल्म महोत्सव में जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले महोत्सव के आधिकारिक वेबसाइट www.iffdelhi.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. दरअसल, रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप आराम से इस कार्यक्रम में जाकर मजे कर सकते हैं. फिल्म और संस्कृति कार्यक्रम को अच्छी तरह से समझ सकते हैं. बता दें कि फिल्म सिनेमाघर में ही नहीं बल्कि मोबाइल एलईडी यूनिट और शहर के खुले सार्वजनिक स्थान पर भी दिखाई जाएगी. दिल्ली पर्यटन निगम के सीईओ सुनील आंचिपाका के अनुसार यह फिल्म महोत्सव का उद्देश्य विश्व सिनेमा को आम लोगों तक पहुंचना है. अगर आप भी सिनेमा की जादुई दुनिया का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आप इस फिल्म महोत्सव में जा सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ