Ramayana Teaser First Review: फिल्म रामायण के पहले लुक ने जीता जनता का दिल, भव्य VFX और विजुअल्स का चला जादू

Ramayana Teaser Released In LA : फिल्म रामायण की टीजर कल अमेरिका के लॉस एजिंल्स में रिलीज किया गया. पहले लुक में ही लोगों की आंखे नम हो आईं. फिल्म का टीजर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा है. आइए जानते हैं डीटेल्स.

ramayana movie teaser review

ramayana movie teaser review

Ramayana Movie Teaser Review: नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म रामायण का टीजर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रिलीज हुआ. फिल्म में रणवीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं. वहीं साउथ एक्टर यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. इस स्पेशल स्क्रीनिंग में दर्शकों ने टीजर देखा और इमोशनल हो गए. यह फिल्म दीवाली 2026 पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में कब होगा टीजर रिलीज?

फिल्म रामायण के डायरेक्टर निमित तिवारी ने X पर ट्वीट करते हुए बताया कि भारत में फिल्म का टीजर 2 अप्रैल, हनुमान जंयती के दिन रिलीज किया जाएगा. हाल ही में लॉस एजिंल्स में रिलीज हुए टीजर के रिएक्शन के बाद भारत में रामायण के लिए उत्सुक्ता चरम पर आ गई है. लोग टीजर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

भव्य विजुअल्स और इमोशन ने छू लिया दिल

टीजर में रामायण की कहानी को बहुत बड़े पैमाने पर दिखाया गया है. VFX इतने शानदार हैं कि लगता है जैसे असली घटनाएं सामने आ रही हों. लॉस एंजिल्स के दर्शकों ने कहा कि फिल्म की स्केल बहुत बड़ी है. कहानी जड़ों से जुड़ी हुई है, जो भारतीय संस्कृति को सही तरीके से पेश करती है. कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए क्योंकि राम, सीता और लक्ष्मण के किरदार बहुत भावुक लगे. बता दें कि इसमें सनी देओल हनुमान का रोल कर रहे हैं, जो और भी मजबूत लग रहा है. टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक भी बहुत प्रभावशाली है. दर्शक बोले, “यह सिर्फ फिल्म नहीं, एक महाकाव्य की शुरुआत है.”

विज्ञापन

जनता का दिल जीत लिया

लोगों की प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक आई है. एक दर्शक ने ट्वीट किया, “इस फिल्म का इंतजार अब और बढ़ गया है.” कई ने कहा कि VFX हॉलीवुड लेवल के हैं, लेकिन कहानी पूरी तरह भारतीय है. भारत में भी फैंस उत्साहित हैं. 2 अप्रैल को ऑफिशियल टीजर रिलीज होने वाला है, जिसके बाद और ज्यादा चर्चा होगी. बता दें रामायण तुलसीदास जी और वाल्मीकि द्वारा रचित रामचरित मानस और रामायण के ऊपर बनाई जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ