‘Dhurandhar 2’ के ‘जमील जमाली’ की असली बेटी निकली ट्रैवल क्वीन, 48 देश के देख चुकी हैं नजारे
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. फिल्म रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था, जिसका फायदा फिल्म रिलीज होने के बाद देखने को मिला है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है.

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस का गदर मचा रही है. फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी ने 'जमील जमाली' का किरदार निभाया है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है.
'धुरंधर द रिवेंज'
2 / 6आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में राकेश बेदी ने एक राजनेता और सारा अंजुम के पिता का किरदार निभाया है. फिल्म में उनका नाम जमील जमाली है. लेकिन क्या आप जानते हैं राकेश बेदी की दो बेटियां हैं जिनका नाम रितिक और रिद्धिमा है.
रितिक और रिद्धिमा
3 / 6एक्टर की बड़ी बेटी रिद्धिमा शादीशुदा है और अपनी जिंदगी में खुश है. हालांकि राकेश बेदी की तरह ही रिद्धिमा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के बायो में लिखा है कि वो पेशे से एक एक्टर और बिजनेसवुमन हैं.
रिद्धिमा आजाद
4 / 6आपको बता दें कि राकेश बेदी की बेटी रिद्धिमा की शादी श्रेय आजाद से हुई है. दरअसल श्रेय एक ट्रैवलर है और उन्होंने अब तक 48 देश की सैर कर ली है.
राकेश बेदी की कितनी बेटियां हैं?
5 / 6दरअसल, रिद्धिमा आजाद का सोशल मीडिया अकाउंट देखकर पता चलता है कि वो अपना आधा समय पति संग घूमने में ही निकल रहा है. इतना ही नहीं राकेश बेदी की बेटी बोल्डनेस में भी किसी से कम नहीं है.
राकेश बेदी
6 / 6राकेश बेदी अपनी दोनों बेटियों से खूब प्यार करते हैं और बेटियां भी पिता की कामयाबी पर गर्व महसूस करती है.