इंस्टाग्राम पर भी छाया Dhurandhar 2 का जादू, अपनी सेटिंग में किए बड़े बदलाव, लॉन्च किया ये धांसू फीचर

Instagram Dhurandhar 2 New Feature: इंस्टाग्राम के इस नए फीचर ने धुरंधर 2 फैंस को खुश कर दिया है. उन्होंने अपनी सेटिंग में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं. इस चेंज को फैंस देखकर खुश हो गए. आइए जानते हैं इस नए फीचर के बारे में.

Instagram Dhurandhar 2 new feature
1 / 7
Instagram Dhurandhar 2 new feature

इंस्टाग्राम के इस नए फीचर ने धुरंधर 2 फैंस को खुश कर दिया है. उन्होंने अपनी सेटिंग में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं. इस चेंज को फैंस देखकर खुश हो गए. आइए जानते हैं इस नए फीचर के बारे में.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर धुरंधर 2 का खुमार

इंस्टाग्राम पर धुरंधर 2 का खुमार2 / 7

इंस्टाग्राम ने धुरंधर 2 प्रेमियों को तोहफा दिया है. उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म से जुड़ी इस खास चीज के साथ अपने ऐप पर कुछ बड़े बदलाव किए. दरअसल, इंस्टाग्राम के एडिट्स ऐप में फिल्म से प्रेरित एक नया धांसू फॉन्ट लॉन्च किया गया है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

धुरंधर फॉन्ट का इस्तेमाल

धुरंधर फॉन्ट का इस्तेमाल3 / 7

इंस्टाग्राम के एडिट्स में अब आपको धुरंधर का फॉन्ट भी मिलेगा, जिसके इस्तेमाल से आप धुरंधर जैसे फॉन्ट में कोई भी टेक्स्ट लिख सकते हैं. अब क्रिएटर्स अपनी रील्स में आसानी से फिल्मी स्टाइल टेक्स्ट जोड़ सकते हैं. यह फॉन्ट सीमित समय के लिए उपलब्ध है और दोनों एंड्रॉइड तथा आईओएस यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं. (Credit- Pinterest)

फॉन्ट चेंज फीचर का कमाल

फॉन्ट चेंज फीचर का कमाल4 / 7

यह नया फॉन्ट धुरंधर 2 के पोस्टर और टाइटल जैसा मोटा, बोल्ड और सिनेमैटिक लुक देता है. पहले लोग थर्ड पार्टी ऐप्स से ऐसे स्टाइल बनाते थे, लेकिन अब इंस्टाग्राम के एडिट्स ऐप में सीधे यह फीचर मिल गया है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

धुरंधर फॉन्ट का क्रेज

धुरंधर फॉन्ट का क्रेज5 / 7

फिल्म से जुड़ी हर चीज अब क्रेज बन चुकी है. गाने से लेकर डायलॉग्स तक के फैंस हैं. तभी टेक्स्ट लवर्स के लिए भी यह बढ़िया फीचर इंस्टाग्राम ने ऐप पर ही ला दिया है, जिससे अब आराम से बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के यह धुरंधर टेक्स्ट इस्तेमाल किया जा सकेगा. (Credit- Pinterest)

अपनी सेटिंग में बड़े बदलाव

अपनी सेटिंग में बड़े बदलाव6 / 7

इंस्टाग्राम ने एडिट्स ऐप को और बेहतर बनाने के लिए कई छोटे-बड़े बदलाव किए हैं. नया फॉन्ट सिर्फ शुरूआत है. अब टेक्स्ट टूल में ज्यादा ऑप्शन्स हैं. यूजर्स टेक्स्ट का साइज, कलर, जगह और एनिमेशन आसानी से बदल सकते हैं. एआई की मदद से फॉन्ट्स और भी सटीक हो गए हैं. टेम्प्लेट्स को अपडेट किया गया है ताकि रील बनाना और तेज हो जाए. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

कैसे इस्तेमाल करें यह फीचर?

कैसे इस्तेमाल करें यह फीचर?7 / 7

इस फीचर को इस्तेमाल करना बहुत आसान है. सबसे पहले एडिट्स ऐप डाउनलोड करें या अपडेट करें. इंस्टाग्राम आईडी से लॉगिन करें. नई रील शुरू करें या पुरानी ड्राफ्ट खोलें. एडिटर में टेक्स्ट टूल पर टैप करें. टेक्स्ट लिखने के बाद Aa बटन दबाएं और धुरंधर इंस्पायर्ड फॉन्ट चुनें. अब टेक्स्ट को अपनी पसंद से सेट करें कि साइज बढ़ाएं, कलर चुनें या इफेक्ट लगाएं. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन