Rajat Dalal ने शेयर किया ड्रीमी वेडिंग का नया वीडियो, फैंस से लेकर सेलेब्स ने लुटाया प्यार

Rajat Dalal: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, पावरलिफ्टर और रियलिटी शो कंटेस्टेंट रजत दलाल ने अपनी शादी का नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रजत अपनी दुल्हन के साथ नजर आ रहे हैं.

Rajat Dalal

Rajat Dalal. image credit- social media

Rajat Dalal: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, पावरलिफ्टर और रियलिटी शो कंटेस्टेंट रजत दलाल ने हाल ही में शादी की है, जिसकी वजह से रजत सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रजत की चर्चा है. इस बीच अब रजत ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है. इस वीडियो में रजत अपनी वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

रजत दलाल ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो रजत की ड्रीमी वेडिंग का है, जिसमें वो अपनी दुल्हनिया के साथ नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत दलाल, अपनी दुल्हन के साथ, उनका हाथ थामे नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

वीडियो में क्या?

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन बेहद खुश नजर आ रहे हैं और सीढियां उतर रहे हैं. दोनों के आस-पास परिवारवाले और करीबी दोस्त भी बैठे हुए हैं. ये वरमाला के दौरान का वीडियो है, जिसमें आगे चलकर दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं. इस दौरान दोनों ही बेहद खुश थे और दोनों के फेस पर बेहद बड़ी-सी स्माइल थी.

हर किसी ने लुटाया प्यार

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे को हग करते हैं. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, तो सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने इस पर अपना प्यार लुटाया और हर किसी ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया. फैंस ने जहां वीडियो को देखने के बाद दिल और फायर इमोजी शेयर की हैं, तो वहीं, सेलेब्स ने भी प्यार भरा रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

दो दिन पहले शेयर की थी शादी की फोटोज

इस वीडियो को देखने के बाद मिस्टर फैजू ने लिखा कि भाई और दिल की इमोजी. अर्चना गौतम ने लिखा है कि मेरठ की बहू क्या बात रजत को टैग किया है और लिखा है कि दोनों को बहुत बधाई. इसके अलावा हर किसी ने कपल को बधाई देते हुए उनके इस वीडियो पर खूब प्यार भरा रिएक्शन दिया है. बता दें कि रजत ने दो दिन पहले एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी की खबर शेयर की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ