3 घंटे 49 मिनट की वो स्पाई-थ्रिलर फिल्म, जिसने तोड़ा 2026 की सारी फिल्मों का रिकॉर्ड, बनी हिंदी सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी हिट

Dhurandhar 2 Box Office Record: कुछ स्पाई थ्रिलर फिल्म इतनी धांसू होती हैं, जिनके आगे बड़ी बड़ी फिल्में धराशाही हो जाती हैं. ऐसी ही फिल्म 2026 में रिलीज हुई, जिसने बड़ी बड़ी फिल्मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. आज वह हिंदी सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी हिट कहला रही है.

Dhurandhar 2 box office record
1 / 8
Dhurandhar 2 box office record

कुछ स्पाई थ्रिलर फिल्म इतनी धांसू होती हैं, जिनके आगे बड़ी बड़ी फिल्में धराशाही हो जाती हैं. ऐसी ही फिल्म 2026 में रिलीज हुई, जिसने बड़ी बड़ी फिल्मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. आज वह हिंदी सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी हिट कहला रही है.

विज्ञापन

धुरंधर 2 का जलवा

धुरंधर 2 का जलवा2 / 8

यह स्पाई थ्रिलर फिल्म और कोई नहीं बल्कि आदित्य धर की धुरंधर 2 है. इसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. वहीं कमाई के मामले में भी भयंकर रिकॉर्ड तोड़ती हुई नजर आ रही है. 229 मिनट की फिल्म काफी लंबी थी, लेकिन फिर भी दर्शक एक मिनट के लिए अपनी नजर स्क्रीन से नहीं हटा पाए.

विज्ञापन

रणवीर सिंह का जलवा

रणवीर सिंह का जलवा3 / 8

फिल्म में रणवीर सिंह का जलवा भर भरकर देखने को मिला. इंटेंस सीन्स में उनके इंटेंस लुक ने लोगों के दिलों को अंदर से झकझोरकर रख दिया. जबरदस्त डायलॉग्स से लेकर धांसू एक्शन सीन्स ने लोगों को फुल पैसा वसूल मूवी दिखाई.

2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग

2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग4 / 8

धुरंधर 2, 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज होते ही फिल्म सबसे बड़ी ओपनर बन गई. पहले दिन ही इसने बंपर कमाई की. पेड प्रीव्यूज में भी रिकॉर्ड तोड़ा. वहीं पूरे हफ्ते में फिल्म ने 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए.

विज्ञापन

तेज रफ्तार वाली कमाई

तेज रफ्तार वाली कमाई 5 / 8

धुरंधर 2 फिल्म में सबसे तेज रफ्तार से 300, 400, 500 और 600 करोड़ तक पहुंची. हर दिन कमाई में बढ़ोत्तरी देख सब हैरान थे. दूसरे हफ्ते में ही फिल्म ने अपनी ही पुराने सीक्वल का रिकॉर्ड तोड़कर 1300 से ज्यादा की कमाई की.

हिंदी सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी हिट

हिंदी सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी हिट6 / 8

धुरंधर 2 अब हिंदी सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है. यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. पहले भाग धुरंधर ने भी अच्छा किया था, लेकिन इस सीक्वल ने सबको पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

अगला लक्ष्य क्या है?

अगला लक्ष्य क्या है?7 / 8

धुरंधर 2 फिल्म का अगला लक्ष्य है कि फिल्म अब आमिर खान की दंगल (₹2,070 करोड़), 'बाहुबली 2' (₹1,788 करोड़) और 'पुष्पा 2' (₹1,742 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों की कमाई को पार कर जाए. हालांकि, जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, यह आंकड़ा पाना कोई मुश्किल नहीं.

फिल्म के किरदार

फिल्म के किरदार8 / 8

आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने चार चांद लगा दिए. राकेश बेदी की कॉमेडी, गौरव गेरा का इंटेंस लुक और सारा अर्जुन की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन