OTT पर रिलीज होने वाली वो पहली फिल्म, जो 11 सालों से कर रही लगातार ट्रेंड, जीते 31 बड़े अवॉर्ड्स
First Movie on OTT: क्या आपने कभी सोचा है कि सबसे पहली फिल्म कौन सी होगी, जो OTT पर रिलीज हुई होगी? आज हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे, कि रिलीज होते ही 11 साल से लगातार यह फिल्म ट्रेंड कर रही है.

क्या आपने कभी सोचा है कि सबसे पहली फिल्म कौन सी होगी, जो OTT पर रिलीज हुई होगी? आज हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे, कि रिलीज होते ही 11 साल से लगातार यह फिल्म ट्रेंड कर रही है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहली फिल्म
2 / 8साल 2015 में OTT की दुनिया में सबसे पहले Netflix की शुरुआत हुई. यह पहले अपनी ओरिजनल फिल्म लेकर आता था. जिसके बाद इस प्लेटफॉर्म पर पहली फिल्म रिलीज हुई. आइए जानते हैं.
फिल्म ने उपलब्धियां
3 / 8बता दें कि यह फिल्म सीधे थिएटर और नेटफ्लिक्स पर एक साथ आई थी. इससे पहले कोई बड़ी फिल्म इस तरह ओटीटी पर नहीं आई थी. आज भी 11 साल बाद यह फिल्म लोगों के बीच ट्रेंड करती रहती है. इसके अलावा फिल्म को कुल 31 अवॉर्ड्स मिले और 59 नामांकन मिले हैं.
फिल्म का नाम
4 / 8इस फिल्म का नाम है- बीस्ट्स ऑफ नौ नेशन (Beasts of No Nation). यह फिल्म आपको Netflix पर मिल जाएगी. इसमें पश्चिम अफ्रीका की कहानी दिखाई गई है, जहां पर युद्ध का माहौल होता है. फिल्म काफी इंटेंस सीन्स से भरी है.
फिल्म के किरदार
5 / 8फिल्म मुख्य किरदार है एक छोटा लड़का आगू (अब्राहम अट्टाह). जब युद्ध उसके परिवार को तोड़ देता है, तो वह बच्चा सैनिक बन जाता है. कमांडर का रोल इद्रिस एल्बा ने निभाया है. इसमें युद्ध में होने वाली क्रूरता को दिखाया गया है.
इंसानियत और क्रूरता के बीच फर्क
6 / 8यह फिल्म एक किताब पर आधारित है, जिसमें युद्ध के दौरान होने वाली क्रूरता और इंसानियत के बीच का फर्क दिखाया गया है. निर्देशक केरी जोजी फुकुनागा ने इसे बहुत ही सच्चे और ताकतवर तरीके से बनाया है. यह फिल्म एक किताब पर आधारित है.
अवॉर्ड्स से सम्मानित फिल्म
7 / 8फिल्म को कुल 31 अवॉर्ड्स मिले और 59 नामांकन. वेनिस फिल्म फेस्टिवल में अब्राहम अट्टाह को बेस्ट यंग एक्टर का अवॉर्ड मिला. इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड्स में अब्राहम को बेस्ट एक्टर और इद्रिस एल्बा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला. साथ ही नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू, ब्लैक रील अवॉर्ड्स और कई दूसरे बड़े सम्मान भी मिले. फिल्म को पिबॉडी अवॉर्ड भी मिला.
फिल्म की शूटिंग
8 / 8फिल्म की शूटिंग घने जंगलों में की गई है. आज 11 साल बाद भी लोग इस फिल्म को देखते हैं. कारण है इसकी मजबूत कहानी और रियल एक्टिंग. ओटीटी पर आसानी से उपलब्ध होने से नई पीढ़ी भी इसे देख रही है. Beasts of No Nation ने साबित कर दिया कि अच्छी फिल्में थिएटर के अलावा ओटीटी पर भी सफल हो सकती हैं.