Jio Hotstar पर ट्रेंड हो रही 2 घंटे 35 मिनट की ये एक्शन फिल्म, OG गैंग्सटर की धुआंधार फाइट देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग, 7.8 IMDb रेटिंग

Aavesham Movie on Jio Hotstar: अगर आप एक्शन फिल्मों को देखने का शौक रखते हैं, तो यह 2 घंटे 35 मिनट की फिल्म आपको बड़ी पसंद आएगी. इसमें एक्शन और ह्यूमर दोनों का इस्तेमाल किया गया है. एक्शन सीन्स देखकर आप धुरंधर भूल जाएंगे.

Aavesham movie on Jio Hotstar
1 / 7
Aavesham movie on Jio Hotstar

अगर आप एक्शन फिल्मों को देखने का शौक रखते हैं, तो यह 2 घंटे 35 मिनट की फिल्म आपको बड़ी पसंद आएगी. इसमें एक्शन और ह्यूमर दोनों का इस्तेमाल किया गया है. एक्शन सीन्स देखकर आप धुरंधर भूल जाएंगे.

विज्ञापन

एक्शन फिल्मों के शौकीन लोग

एक्शन फिल्मों के शौकीन लोग2 / 7

कई लोगों को रोमांटिक या कॉमेडी नहीं बल्कि एक्शन फिल्मों का शौक होता है. धड़ाधड़ गोलियों की बौधार और फाइटिंग सीन्स खूब मजा दिलाते हैं. अगर आप भी इसी तरह की फिल्मों के शौकीन हैं, तो Jio Hotstar पर ट्रेंड हो रही ये पिक्चर आपके लिए ही है.

विज्ञापन

फिल्म का नाम

फिल्म का नाम3 / 7

फिल्म का नाम है आवेशम. यह फिल्म 2 घंटे 35 मिनट लंबी है और इसमें भरपूर एक्शन, मजा और गैंगस्टर वाला जोश है. IMDb पर इसे 7.8 रेटिंग मिली है, जो बताती है कि दर्शक इसे कितना पसंद कर रहे हैं.

कहानी के बारे में

कहानी के बारे में4 / 7

फिल्म की कहानी तीन युवा लड़कों की है जो बैंगलोर में इंजीनियरिंग पढ़ने जाते हैं. कॉलेज में सीनियर्स से उनकी लड़ाई हो जाती है. बदला लेने के लिए वे एक लोकल गैंगस्टर रंगा से मदद मांगते हैं. रंगा का रोल फहाद फासिल ने निभाया है.

विज्ञापन

रंगा का आतंक

रंगा का आतंक5 / 7

रंगा एक अनोखा गैंगस्टर है, जो कभी हंसाता है, कभी डराता है. तीनों लड़के उसके साथ जुड़ जाते हैं और फिर पार्टी, लड़ाई और अनोखे मोड़ शुरू हो जाते हैं. फिल्म में कॉमेडी और एक्शन का अच्छा मिश्रण है. कहानी सरल है लेकिन देखते समय बोर नहीं होती.

OG गैंगस्टर की धुआंधार फाइट

OG गैंगस्टर की धुआंधार फाइट6 / 7

फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है फहाद फासिल की एक्शन. वे रंगा बनकर स्क्रीन पर आग उगलते हैं. उनकी फाइट सीन्स इतनी तगड़ी हैं कि पुराने गैंगस्टर फिल्मों के हीरो भी फीके पड़ जाएं.

विज्ञापन

आवेशम 2 का ऐलान

आवेशम 2 का ऐलान7 / 7

अभी कुछ समय पहले ही फहाद फासिल ने आवेशम 2 के बारे में ऑफीशियली ऐलान किया था, जिसके बाद फैंस इस फिल्म के दूसरे भाग के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. बता दें कि 2027 या 2028 में आवेशम 2 सिनेमाघरों में दिखाई दे सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन