अप्रैल में थिएटर पर छाएगा इन 2 बड़ी फिल्मों का जलवा, अक्षय कुमार से लेकर मृणाल ठाकुर तक सबकी होगी धांसू एंट्री
April Movie Releases: अप्रैल 2026 महीना बड़ा खास होने वाला है. सिनेमा लवर्स को इस महीने 2 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगी. इन फिल्मों में अक्षय कुमार से लेकर मृणाल ठाकुर तक सबकी धांसू एंट्री होने वाली है. आइए जानते हैं.

अप्रैल 2026 महीना बड़ा खास होने वाला है. सिनेमा लवर्स को इस महीने 2 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगी. इन फिल्मों में अक्षय कुमार से लेकर मृणाल ठाकुर तक सबकी धांसू एंट्री होने वाली है. आइए जानते हैं.
अप्रैल महीने में धांसू फिल्में
2 / 7अप्रैल 2026 का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होने वाला है. इस महीने दो बड़ी फिल्में थिएटर में धमाल मचाने वाली हैं. एक तरफ अक्षय कुमार की कॉमेडी से भरी फिल्म, तो दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर की फिल्म मनोरंजन करेगी.
भूत बंगला फिल्म
3 / 7अक्षय कुमार की भूत बंगला फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है. फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन 14 साल बाद अक्षय कुमार के साथ फिर से एक धांसू फिल्म लेकर वापिस आ रहे हैं. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
भूत बंगला के बारे में
4 / 7बता दें कि यह फिल्म हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसमें अक्षय कुमार ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो काले जादू और भूतों के रहस्यों से जुड़ा हुआ है. फिल्म का टीजर अक्षय कुमार के जन्मदिन पर रिलीज हुआ था. अब जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाएगी.
Dacoit: Ek Prem Katha
5 / 7अनुराग कश्यप की डकैत (Dacoit: Ek Prem Katha) भी 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी. मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की यह फिल्म एक इंटेंस एक्शन-ड्रामा है, जिसके कई लोग दीवाने हैं. इसमें अनुराग कश्यप ने खुद भी रोल निभाया है.
पैन इंडिया में रिलीज
6 / 7मृणाल ठाकुर की यह फिल्म पैन इंडिया में रिलीज होगी, जिसे हिंदी और तेलुगु भाषा में एक साथ बनाया गया है. फिल्म की कहानी एक एंग्री लव स्टोरी, जिसको रोमांटिक फिल्म प्रेमी बड़े चाव से एन्जॉय करेंगे.
बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर
7 / 7यह दोनों फिल्में 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज हो रही हैं, जिनमें कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. एक तरफ जहां भूत बंगला अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाएगा और डराएगा. वहीं 'डकैत' के साथ मृणाल और अदिवि शेष एक गंभीर और थ्रिलर कहानी लेकर आ रहे हैं.



















