Dhurandhar 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर काट रही बवाल, Ranveer Singh की फिल्म की 13वें दिन की कमाई कितनी?

Dhurandhar 2 Day 13 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ लगातार कमाल की कमाई कर रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि इसकी लेटेस्ट कमाई?

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2. IMAGE CREDIT- Social Media

Dhurandhar 2 Day 13 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म टिकट खिड़की पर कमाल की कमाई कर रही है. ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए आज यानी 31 मार्च को 13 दिन हो गए हैं और ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाए हुए हैं. आइए जानते हैं कि इसने 13वें दिन कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

13वें दिन का कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की 13वें दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 13वें दिन 14.44 करोड़ रुपये का कारोबार है, जिससे इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन बढ़कर 886.61 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं Sacnilk के अनुसार, इस फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 1,061.24 करोड़ रुपये हो गया है. अभी फिल्म के ये शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं. इनमें बदलाव संभव है.

विज्ञापन

फिल्म की कमाई

वहीं, अगर इस फिल्म की बीते दिनों की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये, पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 113.00 करोड़ रुपये, चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 65 करोड़ रुपये, छठे दिन 56.60 करोड़ रुपये, सातवे दिन 48.75 करोड़ रुपये, आठवे दिन 49.70 करोड़ रुपये, नौंवे दिन 41.75 करोड़ रुपये और दसवे दिन 62.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

पहले दिन से कमाल की कमाई

इसके बाद फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन 68.10 करोड़ रुपये और 12वें दिन 25.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये फिल्म पहले दिन से ही बेहद शानदार कमाई कर रही है और टिकट खिड़की पर कमाल का कलेक्शन कर रही है. गौरतलब है कि रणवीर सिंह की ये फिल्म हर किसी को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म का पहला पार्ट भी लोगों को बेहद पसंद आया था.

विज्ञापन

‘धुरंधर’ का सीक्वल

गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी. ये फिल्म दिसंबर 2025 में आई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है. इसमें रणवीर सिह ने लीड रोल प्ले किया है. रणवीर के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन और सारा अर्जुन ने बेहद अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ