गैंगस्टर दाऊद की फेवरेट सिंगर हुई मौन, अब 'ना सुन पाने' जैसी गंभीर बीमारी ने छीना सारा सुख-चैन, कभी गाए थे 20,000 से भी ज्यादा गाने

Alka Yagnik Hearing Loss News: बॉलीवुड की मधुर आवाज आज ‘ना सुन पाने’ जैसी गंभीर बीमारी की वजह से गाने में सक्षम नहीं हैं. उनकी आवाज को लेकर कभी गैंगस्टर दाऊद भी दीवाने थे. लेकिन 38 साल के बेमिसाल करियर के बाद आज वो अपनी ही आवाज सुनने में असक्षम है.

alka yagnik hearing loss

alka yagnik hearing loss

Alka Yagnik Rare Disease: बॉलीवुड की मधुर आवाज अलका याग्निक को कई लोग दाऊद इब्राहिम की फेवरेट सिंगर मानते थे. अंडरवर्ल्ड के उस शख्स को उनकी गायकी बहुत पसंद थी. अलका ने हजारों गानों में अपनी मीठी आवाज दी है. उनके गाने सुनकर लोग झूम उठते थे. 38 साल उनका बेमिसाल करियर इस बात का गवाह है. लेकिन आज वही अलका खुद कुछ सुन नहीं पा रही हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

20,000 से ज्यादा गाने गाए

अलका याग्निक ने अपने पूरे करियर में 20,000 से भी ज्यादा गाने गाए हैं. ये गाने 25 अलग-अलग भाषाओं में हैं. हिंदी के अलावा गुजराती, मराठी, बंगाली और कई अन्य भाषाओं में उन्होंने आवाज दी हैं. उन्होंने 14 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिर ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘ऐ मेरे हमसफर’, ‘चांद छुपा बादल में’ जैसे हिट गाने उनकी वजह से यादगार बने. इतना ही नहीं, सात बार उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता. उनकी आवाज से 90 के दशक के वो सभी बॉलीवुड गाने इतने खास बने.

अचानक आई गंभीर बीमारी

इतने सफल करियर के बाद उनके जीवन में भूचाल आ गया. कुछ समय पहले अलका गोवा गई थीं. वहां प्लेन से उतरते ही उन्हें अचानक कुछ सुनाई नहीं दिया. पहले लगा कि प्लेन के प्रेशर की वजह से ऐसा हुआ है. लेकिन शाम तक उनकी दाईं कान पूरी तरह बंद हो गई. बाईं कान में भी आवाजें धीमी पड़ने लगीं. डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उन्हें सेंसरी न्यूरल हीयरिंग लॉस नाम की दुर्लभ बीमारी है. यह एक वायरल अटैक की वजह से हुई थी.

विज्ञापन

बीमारी को ठीक करने की प्रक्रिया

यह बीमारी सुनने की नसों को नुकसान पहुंचाती है. कई बार इसे ठीक करना मुश्किल होता है. अलका ने खुद इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह झटका उन्हें बिल्कुल तैयार नहीं था. उन्होंने फैंस से प्रार्थना करने को कहा है. इस समस्या के बाद अब वे स्टेज शो और नए गाने नहीं कर पा रही हैं.

विज्ञापन

अलका के फैंस का रिएक्शन

अलका याग्निक के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में हैं. गैंगस्टर दाऊद जैसा आदमी भी उनके गानें के एल्बम्स को संजोकर रखता था. ऐसे में अलका की इस बीमारी ने फैंस को हिला दिया. उन्होंने सिंगर के जल्द ठीक होने की कामना की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ