Dhurandhar 2 box office collection day 12: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस तूफान जारी, 12वें दिन का कलेक्शन देख रह जाएंगे दंग
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. यह फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. यह फिल्म कमाई के मामले में भी नया रिकॉर्ड बना रही है. चलिए जानते हैं की फिल्म ने 12वें दिन कितने का कलेक्शन किया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Mar 30, 2026 22:44
Share :
'धुरंधर 2' ने 12वें दिन कितने का किया कलेक्शन ?
---विज्ञापन---
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दोनों सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. फिल्म कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सौम्या टंडन और संजय दत्त जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. 'धुरंधर 2' को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खास पसंद किया जा रहा है. हालांकि आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' चीन और गल्फ देशों में रिलीज नहीं हुई है, जिसके बावजूद यह फिल्म कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है.
आपको बता दें कि फिल्म ने 11 दिन में दुनिया भर में 1365 करोड़ रुपए छाप डाले थे. आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज से पहले इसका पेड़ प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें फिल्म में 43 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी. वही फिल्म ने रिलीज वाले दिन 102 करोड़ छापे थे. फिल्म वीकेंड पर शानदार कमाई की है. फिल्म ने पहले रविवार को 114 करोड़ रुपए तक कलेक्शन किया था. फिल्म ने एक हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये छापे थे.
हालांकि फिल्म 'धुरंधर 2' ने 9वें दिन 41.75 करोड़ और 10वें दिन 62.85 करोड़ और 11वें दिन 68.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. फिल्म ने आज यानी 30 मार्च को महज 25.30 करोड़ रह गई. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने 12 दिनों में सिर्फ भारत में 872.17 करोड़ छापे हैं. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 1392.23 करोड़ रुपये कमाए हैं. आपको बता दें कि आदित्य धर के फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' फिल्म में भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैमियो भी दिखाया गया है. दरअसल, फिल्म में उनके शपथ ग्रहण और नोटबंदी के अनाउंसमेंट दिखाई गई है. इतना ही नहीं 'धुरंधर 2' में नोटबंदी के ऊपर एक पूरा चैप्टर देखने को मिलता है.
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दोनों सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. फिल्म कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सौम्या टंडन और संजय दत्त जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. ‘धुरंधर 2’ को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खास पसंद किया जा रहा है. हालांकि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ चीन और गल्फ देशों में रिलीज नहीं हुई है, जिसके बावजूद यह फिल्म कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है.
आपको बता दें कि फिल्म ने 11 दिन में दुनिया भर में 1365 करोड़ रुपए छाप डाले थे. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज से पहले इसका पेड़ प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें फिल्म में 43 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी. वही फिल्म ने रिलीज वाले दिन 102 करोड़ छापे थे. फिल्म वीकेंड पर शानदार कमाई की है. फिल्म ने पहले रविवार को 114 करोड़ रुपए तक कलेक्शन किया था. फिल्म ने एक हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये छापे थे.
हालांकि फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 9वें दिन 41.75 करोड़ और 10वें दिन 62.85 करोड़ और 11वें दिन 68.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. फिल्म ने आज यानी 30 मार्च को महज 25.30 करोड़ रह गई. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने 12 दिनों में सिर्फ भारत में 872.17 करोड़ छापे हैं. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 1392.23 करोड़ रुपये कमाए हैं. आपको बता दें कि आदित्य धर के फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ फिल्म में भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैमियो भी दिखाया गया है. दरअसल, फिल्म में उनके शपथ ग्रहण और नोटबंदी के अनाउंसमेंट दिखाई गई है. इतना ही नहीं ‘धुरंधर 2’ में नोटबंदी के ऊपर एक पूरा चैप्टर देखने को मिलता है.