कौन हैं माहिरा शर्मा? भारतीय स्टार गेंदबाज संग आईं नजर, फैंस के बीच उठे कई सवाल
बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. हर तरफ सिर्फ माहिरा शर्मा के ही बातें हो रही है. हाल ही में मुंबई के एक कैफे में माहिरा शर्मा को भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ देखा गया था, जिसके बाद से फैंस कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

माहिरा शर्मा का जन्म 25 नवंबर 1997 को हुआ था. वो सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आई थी, जिसके बाद से वो लोगों के बीच पॉपुलर हुईं थी. माहिरा ने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो में भी काम किया है.
माहिरा शर्मा कहां की रहने वाली हैं.
2 / 5आपको बता दें कि माहिरा शर्मा जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में 'यारों का टशन' से की थी. इतना ही नहीं माहिरा शर्मा ने एकता कपूर के टीवी शो नागिन', 'कुंडली भाग्य' और 'बेपनाह प्यार' में भी नजर आई है.
कौन है माहिरा शर्मा?
3 / 5माहिरा शर्मा ने साल 2023 में एक पंजाबी फिल्म में भी काम किया है, जो लोगों को खूब पसंद आई थी. इस मूवी का नाम 'लेहंबर गिन्नी' है. गौरतलब है कि उन्होंने 50 से भी ज्यादा म्यूजिक वीडियो में काम किया है.
माहिरा शर्मा
4 / 5हाल ही माहिरा शर्मा भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के संग नजर आई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि मुंबई के एक कैफे में मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा नजर आ रही है. लेकिन कैफे में दोनों एक साथ एक टेबल पर बैठे हुए नजर नहीं आ रहे हैं.
मोहम्मद सिराज
5 / 5दरअसल, यह वीडियो देखने के बाद दोनों के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा रहा है कि माहिरा शर्मा कैफे से निकलकर कार में बैठ जाती है. लेकिन मोहम्मद सिराज अपने फैंस के साथ बातचीत करते हैं और फोटो भी क्लिक कराते हैं.