अगर आप कल यानी 19 अगस्त को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, जैसे पैसे निकालना, चेक जमा करना या ड्राफ्ट बनवाना, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. बैंक पहुंचने के बाद वहां ताला लटका मिले, उससे बेहतर है कि आप पहले ही जान लें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कल कहां-कहां बैंकों की छुट्टी घोषित की है.
कल 19 अगस्त को किस शहर में बंद रहेंगे बैंक?
घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, कल 19 अगस्त को पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे, सिर्फ एक शहर को छोड़कर. कल केवल अगरतला (त्रिपुरा) में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. अगर आप दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, कोलकाता या देश के किसी भी अन्य शहर में रहते हैं, तो कल आपके शहर में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और काम होगा.
अगरतला में क्यों है बैंक हॉलिडे?
अगरतला में 19 अगस्त को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जी की जयंती के अवसर पर बैंक बंद रखे गए हैं. उनका जन्म 19 अगस्त 1908 को हुआ था और उन्हें आधुनिक त्रिपुरा का निर्माता माना जाता है. अगरतला एयरपोर्ट (MBB Airport) और प्रसिद्ध एम.बी.बी. कॉलेज की नींव उन्होंने ही रखी थी.
आज 12 बजे लाइव आ रहा है EPFO! PF और पेंशन के हर सवाल का मिलेगा सीधा जवाब
अगरतला में रहते हैं तो कैसे निपटाएं काम?
अगर आप अगरतला में हैं और कल बैंक बंद हैं, तो भी चिंता की बात नहीं है. नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप चालू रहेंगे, जिससे आप फंड ट्रांसफर कर सकते हैं. कैश निकालने या जमा करने के लिए एटीएम मशीनें चालू रहेंगी. जीपे, फोनपे या पेटीएम के जरिए सामान्य पेमेंट कर सकते हैं.
अगरतला के अलावा पूरे देश में कल बैंक खुले हैं, इसलिए आप बेफिक्र होकर अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर काम निपटा सकते हैं. अगली बार जब भी किसी त्योहार के आसपास बैंक जाएं, तो एक बार अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें.
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
4 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
5 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
6 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
7 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
8 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
9 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
11 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
12 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
12 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines