---विज्ञापन---

आज 12 बजे लाइव आ रहा है EPFO! PF और पेंशन के हर सवाल का मिलेगा सीधा जवाब

EPFO Live Session Today: आज 18 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे EPFO के लाइव सेशन में पूछें PF, EPS पेंशन और 75% विड्रॉल से जुड़े सवाल. YouTube, FB पर जुड़ें.

---विज्ञापन---

अगर आपका पीएफ (PF) अटका हुआ है, पेंशन कैलकुलेशन को लेकर कोई कंफ्यूजन है या फिर नए IT पोर्टल और UMANG ऐप को लेकर सवाल हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) आज, 18 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे एक बड़ा लाइव इंटरेक्टिव सेशन (Live Interactive Session) आयोजित करने जा रहा है.

अब आपको पीएफ दफ्तर के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से सीधे जुड़कर एक्सपर्ट्स से सवाल पूछ सकते हैं.

---विज्ञापन---

कहां और कैसे जुड़ सकते हैं इस लाइव सेशन से?

EPFO इस कार्यक्रम को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे क‍ि YouTube, Facebook और Instagram पर स्ट्रीम करेगा. ये आज दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा. लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान कमेंट बॉक्स (Comments Section) में अपना सवाल या शिकायत लिखें और वहां मौजूद एक्सपर्ट्स की टीम आपके सवालों का तुरंत लाइव जवाब देगी.

क्यों खास है यह लाइव सेशन?
हाल ही में EPFO ने अपने नियमों और डिजिटल सिस्टम में बड़े बदलाव किए हैं. पीएफ पोर्टल के इंटरफेस में बदलाव हुए हैं और कई सुविधाएं अब सीधे UMANG ऐप पर शिफ्ट कर दी गई हैं. दशक पुराने कानूनों की जगह नए EPF 2026 और EPS 2026 नियम लागू किए गए हैं, जिसे लेकर कई सदस्यों के मन में सवाल हैं. जैसे क‍ि पेंशन की कैलकुलेशन कैसे होगी? नौकरी बदलने पर रिकॉर्ड कैसे ट्रांसफर होगा? सर्विस पीरियड का क्या गणित है? इन सभी सवालों पर मुख्य ध्यान रहेगा.

---विज्ञापन---

आप कौन-कौन से सवाल पूछ सकते हैं?
अगर आप लंबे समय से किसी समस्या को लेकर परेशान हैं, तो आप इन विषयों पर स्पष्टीकरण मांग सकते हैं:

  • EPS और पेंशन दावे: पेंशन पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और राशि का गणित.
  • PF विड्रॉल (Claim Settlement): 75% तक एडवांस निकालने का नया नियम और क्लैम रिजेक्शन की समस्या.
  • जॉब चेंज और बैलेंस ट्रांसफर: पुरानी कंपनी (विशेषकर Exempted Trust) से नया खाता ट्रांसफर करने का तरीका.
  • शिकायत (Grievance): अगर पोर्टल पर आपकी शिकायत का समाधान नहीं हो पा रहा है.

अगर आपका पीएफ क्लेम अटका है या पेंशन संबंधी कोई भी दुविधा है, तो दोपहर 12 बजे EPFO के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेजेस से जुड़ना न भूलें. यह अपने व्यक्तिगत मामलों को सुलझाने और नए नियमों को समझने का एक शानदार मौका है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 18, 2026 08:53 AM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola