HDFC Bank Festive Treats 2026: दिवाली से पहले ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! लोन और शॉपिंग पर बचाएं 70000 रुपये तक, जानिए पूरा ऑफर

HDFC Bank Festive Treats 2026 Offers: एचडीएफसी बैंक ने ‘Festive Treats 2026’ कैंपेन लॉन्च किया है. जानिए क्रेडिट कार्ड, EasyEMI और लोंस पर 70000 रुपये तक बचत करने का तरीका, ब्रांड पार्टनरशिप और शॉपिंग डिस्काउंट्स की पूरी डिटेल.

HDFC Bank Festive Treats 2026

दिवाली से पहले एचडीएफसी ने अपने कस्‍टमर्स के ल‍िए बड़ा ऑफर लेकर आया है. क्रेडिट कार्ड और लोन पर बचाएं 70000 रुपये तक बचाने को मौका है. (Photo - ANI)

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजार में ऑफर्स की बौछार आ गई है. एक तरफ जहां Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days जैसी दिग्गज ई-कॉमर्स साइट्स पर बंपर सेल्स चल रही हैं, वहीं देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को दिवाली से पहले एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है.

विज्ञापन

HDFC बैंक ने अपना स्पेशल Festive Treats 2026 कैंपेन लॉन्च कर दिया है. इस कैंपेन के तहत बैंक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, लोंस और सेविंग्स अकाउंट्स पर धमाकेदार डिस्काउंट्स और ऑफर्स दे रहा है.

विज्ञापन

अगर आप इस फेस्टिवल सीजन में शॉपिंग करने, नया व्हीकल खरीदने या होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आप 70000 रुपये तक की सीधी बचत कर सकते हैं.

कहां और कैसे होगी 70000 की बचत?

एचडीएफसी बैंक के Festive Treats 2026 कैंपेन के तहत आप अलग-अलग कैटेगरी में ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड और EasyEMI पर बचत: अगर आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से शॉपिंग करते हैं या फिर डेबिट/क्रेडिट कार्ड से EasyEMI का विकल्प चुनते हैं, तो आपको इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ों, ज्वैलरी और ट्रैवेल पर 70000 तक की सीधी बचत हो सकती है.

बैंकिंग और लोंस पर छूट: बैंक अपने एक्सप्रेस पर्सनल लोन (Express Personal Loan), एक्सप्रेस कार लोन, होम लोन, टू-व्हीलर लोन और गोल्ड लोन पर आकर्षक ब्याज दरें और प्रोसेसिंग फीस में छूट दे रहा है.

विज्ञापन

स्पेशल अकाउंट्स पर ऑफर्स: Special Savings Account और बिजनेस यूजर्स के लिए MyBusiness सॉल्यूशन पर 10000 रुपये से अधिक की वैल्यू वाले बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं.

किन-किन बड़े ब्रांड्स के साथ हुई है पार्टनरशिप?
बैंक ने देश-विदेश के कई बड़े और दिग्गज ब्रांड्स व रिटेल चेन्स के साथ हाथ मिलाया है, ताकि ग्राहकों को हर खरीदारी पर तगड़ा डिस्काउंट मिल सके:

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल्स: Samsung, Apple (Google Pixel), LG Electronics, OnePlus, Croma, Vijay Sales, Reliance Digital.

फैशन और लाइफस्टाइल: Myntra, Reliance Centro, World of Titan.

विज्ञापन

ज्वैलरी और होम डेकोर: GRT Jewellers, Joyalukkas, RoyalOak.

ट्रैवल और ऑटोमोबाइल: MakeMyTrip, Honda Vehicles.

विज्ञापन

अगर एचडीएफसी कार्ड नहीं है, तो इन कार्ड्स का करें इस्तेमाल
अगर आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड नहीं है, तब भी आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है. ऑनलाइन सेल्स के दौरान आप इन अन्य टॉप-रैंक शॉपिंग कार्ड्स का इस्तेमाल करके भी 5% से 10% तक का तगड़ा कैशबैक पा सकते हैं:

SBI Cashback Credit Card: हर ऑनलाइन शॉपिंग पर 5% का सीधा कैशबैक.

विज्ञापन

Amazon Pay ICICI Bank Credit Card: अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए 5% अनलिमिटेड कैशबैक.

Flipkart Axis Bank Credit Card: फ्लिपकार्ट पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक.

विज्ञापन

SBI SimplyCLICK Credit Card: ऑनलाइन ब्रांड्स पर 10X रिवॉर्ड पॉइंट्स.

दिवाली और धनतेरस पर बड़ा सामान जैसे टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कार या ज्वैलरी खरीदने से पहले अपने एचडीएफसी बैंक कार्ड के ऑफर्स या EasyEMI ऑप्शंस जरूर चेक कर लें. यह फेस्टिव सीजन सही कार्ड का इस्तेमाल करके हजारों रुपये बचाने का सबसे मुफीद मौका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ