फर्जीवाड़ा करने पर होगी कड़ी कार्रवाई और वसूली
दिशा-निर्देशों के अनुसार, अगर कोई लाभार्थी किसी भी स्तर पर अपात्र (Ineligible) पाया जाता है तो उसकी महीने की वित्तीय सहायता तुरंत बंद कर दी जाएगी. इसके अलावा अब तक दिए गए सारे पैसों की वसूली भी की जाएगी. नए नियमों के अनुसार गलत दस्तावेज या जानकारी देने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
2500 की किस्त आपको कैसे मिलेगी?
योजना का पैसा सीधे बैंक खाते और सीबीडीसी (CBDC) वॉलेट में जाएगा. हर महीने मिलने वाले 2500 में से 1500 एफडी (FD) या आरडी (RD) खाते में जमा होंगे (जो 31 जुलाई 2029 तक लॉक रहेंगे). बाकी 1000 लाभार्थी के सीबीडीसी वॉलेट में आएंगे. अगर महिला चाहे तो पूरे 2500 को FD/RD में लॉक करवा सकती है. सीबीडीसी वॉलेट के पैसे से शराब, तंबाकू, जुआ या सट्टेबाजी जैसी चीजों की खरीदारी नहीं की जा सकेगी.
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वह, उसका पति या उसके माता-पिता में से कोई कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी हो. महिला का दिल्ली का पंजीकृत मतदाता (Registered Voter) होना जरूरी है और उसके परिवार की कुल सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक न हो. इस योजना का लाभ परिवार की सबसे बड़ी पात्र महिला को मिलता है.
कौन-कौन हैं इस योजना से बाहर?
अगर आपके घर में नीचे दी गई स्थितियों में से कोई भी एक लागू होती है, तो आप आवेदन नहीं कर सकते:
- आयकर/जीएसटी: परिवार में कोई भी Income Tax Payee या GST बॉन्ड भरता हो.
- सरकारी नौकरी: परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या जनप्रतिनिधि हो.
- गाड़ी: घर में 4 पहिया वाहन (चार पहिया गाड़ी) मौजूद हो.
- बिजली की खपत: सालाना बिजली की खपत 2,400 यूनिट से अधिक हो.
- बच्चे: परिवार में 3 से ज्यादा जीवित बच्चे हों.
- अन्य पेंशन: महिला पहले से ही किसी अन्य सरकारी पेंशन का लाभ ले रही हो.
दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल के जरिए साल भर कभी भी आवेदन किया जा सकता है. हर महीने की आखिरी तारीख कट-ऑफ डेट होगी. अगर आप सभी पात्रताओं को पूरा करते हैं, तो बिना किसी संकोच के आवेदन करें और योजना का लाभ उठाएं.