Farooq Abdullah
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: 'मैं भारत का मुसलमान हूं...', रांची में जमकर गरजे फारूक अब्दुल्ला

Farooq Abdullah In INDIA Rally : जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने आज यानी रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में इंडिया गठबंधन की उलगुलान रैली में भाजपा को निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भेदभाव और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि भाजपा उन कार्यों का श्रेय ले रही है जो उसने किए ही नहीं हैं।

Farooq Abdullah In Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में इंडिया गठबंधन में शामिल सभी 28 राजनीतिक दलों के नेता एक मंच पर साथ आए। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। विपक्ष ने इस रैली को उलगुलान न्याय महारैली नाम दिया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला।

फारूक अब्दुल्ला ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि अगर भारत को चलना है, बनना है तो हमें एकसाथ होना होगा। मैं मुसलमान हूं, लेकिन मैं चीनी या पाकिस्तानी या बांग्लादेशी मुसलमान नहीं हूं। मैं भारतीय मुसलमान हूं। भारत में इतने धर्म हैं, विविधता है। यही भारत की खूबसूरती है। भाजपा 80 करोड़ लोगों को अनाज देने की बात कहती है, क्या वो अनाज वह अपने घर से लेकर आते हैं? वह भगवान राम को बेच रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ