Arvind Kejriwal
विज्ञापन

केजरीवाल ने बताया क्यों छोड़ी CM की कुर्सी? कहा- मुझे फर्क पड़ता है...

Arvind Kejriwal on CM Resignation: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लगभग 1 हफ्ते बाद अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस्तीफे की वजह साफ करते हुए कहा कि मुझे सत्ता और सीएम पद की भूख नहीं है।

Arvind Kejriwal break Silence on Resignation: तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। केजरीवाल के इस ऐलान से हर कोई हैरान था। सबके मन में सिर्फ एक सवाल था कि आखिर केजरीवाल इस्तीफा क्यों दे रहे हैं? आम आदमी पार्टी ने सीएम का साथ दिया, तो विपक्ष उन पर वार करता नजर आया। मगर केजरीवाल ने इस्तीफे की वजह पर चुप्पी नहीं तोड़ी। दिल्ली को आतिशी के रूप में नई मुख्यमंत्री मिल चुकीं हैं। ऐसे में केजरीवाल ने अब इस्तीफे की वजह साफ की है।

हाल ही में एक संबोधन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का कारण बताया है। उनका कहना है कि मैंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि मैं राजनीति में यह सब करने के लिए नहीं आया था। मैं भ्रष्टाचार करने नहीं आया था। मुझे सीएम की कुर्सी और सत्ता की भूख नहीं है। मैं पैसे कमाने नहीं आया। हम देश के लिए आए थे, भारत माता के लिए आए थे और देश की राजनीति बदलने के लिए आए थे। इन नेताओं की मोटी चमड़ी है, चाहे जितने आरोप लग जाएं, इन्हें फर्क नहीं पड़ता। मगर मैं नेता नहीं हूं, मेरी मोटी चमड़ी नहीं है, इसलिए मुझे फर्क पड़ता है। केजरीवाल का पूरा भाषण सुनने के लिए देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ