पाकिस्तानी 'जासूसों' के कबूलनामे कितने खतरनाक? प्यार में गद्दार बने तुफैल की कहानी से समझें

Pakistani spy: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में कई पाकिस्तानी जासूसों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पहले यूट्यूबर ज्योति मल्होतरा और उसके बाद गिरफ्तारियों का सिलसिला बढ़ता गया। हाल ही में उत्तर प्रदेश से एक गिरफ्तारी हुई है, जो पाकिस्तान की महिला एजेंट के प्रेम में था।

operation Sindoor
विज्ञापन

Pakistani Spy: ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद अब तक 15 पाकिस्तानी जासूसों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ताजा मामला वाराणसी से सामने आया है, जहां पर मोहम्मद तुफैल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, तुफैल पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। तुफैल यह सब केवल एक पाकिस्तानी महिला एजेंट की मुहब्बत में कर रहा था। पाकिस्तान की नफीसा ने भारत की जासूसी कराने के लिए तुफैल को मोहब्बत के जाल में फंसाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नफीसा आईएसआई की सीनियर हैंडलर थी, जिसको तुफैल जानकारियां देता था।

ISI की सीनियर हैंडलर से इश्क

पाकिस्तानी नफीसा ISI की सीनियर हैंडलर थी। नफीसा ने तुफैल को हनी ट्रैप में फंसाया। तुफैल नफीसा की बातों में इस कदर आ गया कि वह रोज फोटो, वीडियो और भारत के संवेदनशील ठिकानों की जानकारी उसे देने लगा। नफीसा ने तुफैल से उसके मोबाइल की जीपीएस लोकेशन हमेशा ऑन रखने के लिए कहा, जिससे वह जहां भी जाता था, वहां की तस्वीरें और वीडियो नफीसा को भेजा करता था। सोशल मीडिया के जरिए यह दोनों मिले थे। इस दौरान नफीसा ने तुफैल से बताया कि वह एक साधारण सी लड़की है।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ प्लानिंग कर रहा था तुफैल

पाकिस्तान की नफीसा के चक्कर में तुफैल भारत के खिलाफ जंग छेड़ने की तैयारी में था। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि तुफैल खुद को ‘गजवा-ए-हिंद’ और ‘हदीस’ के लिए लड़ने वाला सिपाही कहता था। उसकी सोच इतनी ज्यादा खराब हो गई थी, कि वह एक मुहिम चला रहा था। इसके लिए उसके फोन में 800 पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं। साथ ही 19 व्हाट्सएप ग्रुप्स भी चलाता था, इन ग्रुप्स में इसने वाराणसी और आजमगढ़ के लोगों को जोड़ा हुआ था। ग्रुप्स में वह पाकिस्तानी मौलाना के वीडियो भेजकर उन्हें भड़काता था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुफैल पिछले कई सालों से कन्नौज, हैदराबाद और पंजाब जैसे राज्यों में आयोजित कट्टरपंथी बैठकों में जा रहा था। उसके मोबाइल से की गई बातचीत में बाबरी मस्जिद का बदला लेने जैसी बातें भी सामने आई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ