'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?

अपर्णा यादव को भाजपा इस बार समाजवादी पार्टी के गढ़ से चुनावी रण में उतार सकती है. भाजपा का टारगेट सपा का सैफई घराना है, जिसकी मैनपुरी सीट सबसे अहम है. इसी सीट से अपर्णा को टिकट देने की अटकलें सियासी गलियारों में चल रही हैं.

BJP | Aparna Yadav | UP Election 2027

भाजपा की कोशिश समाजवादी पार्टी के गढ़ को अपना किला बनाने की है. Credit- PTI

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के रण में भाजपा अपर्णा यादव को चुनावी रण में उतार सकती है. वहीं अपर्णा यादव के जरिए भाजपा की कोशिश समाजवादी पार्टी के सैफई घराने के गढ़ मैनपुरी को साधने की है, क्योंकि सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि अपर्णा यादव को मैनपुरी से चुनाव टिकट दिया जा सकता है. अपर्णा यादव ने बीते दिन मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब दिया. इसके बाद ही सियासी गलियारों में उन्हें सैफई घराने के गढ़ में भाजपा का चुनाव टिकट मिलने की चर्चा शुरू हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छा न होते हुए भी मैनपुरी से लड़ेंगी चुनाव

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा नेशनल पार्टी है और वह जहां से कहेगी, वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं. हालांकि मैनपुरी से अभी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है लेकिन अगर पार्टी कहेगी तो मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे. अपर्णा यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में प्रदेशभर की युवतियों और महिलाओं से संवाद किया और उनसे जाना कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार क्या-क्या योजनाएं शुरू कर सकती है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें.

PDA और चुनाव आयोग पर नहीं की टिप्पणी

अपर्णा यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गौरवशाली इतिहास पर खुलकर बात की और कहा कि परिषद के सदस्य भारतीय समाज और राष्ट्र निर्माण में जुटे हैं. मैनपुरी आकर बहुत अच्छा लगा और काफी खुशी मिली. वहीं अपर्णा यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA और चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की. लेकिन बता दें कि अपर्णा यादव को मैनपुरी से चुनावी रण में उतारने की अटकलें सियासी गलियारों में पहले भी चली थीं. भाजपा साल 2022 के लोकसभा उपचुनाव का टिकट भी मैनपुरी से अपर्णा यादव को ही देना चाहती थी.

विज्ञापन

2022 में सपा संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से मैनपुरी सीट खाली हुई थी. लेकिन तब यादव परिवार में विवाद होने की आशंका से ऐसा नहीं हो पाया था. लेकिन अब फिर उन्हें मैनपुरी से टिकट देने की चर्चा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ